Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: 9 दिन में परिवार की तीसरी मौत, कोसली में मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

HARYANA NEWS: 9 दिन में परिवार की तीसरी मौत, कोसली में मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Haryana News: हरियाणा के कोसली में नागल पठानी रेलवे स्टेशन के पास देर शाम एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव मुरलीपुर निवासी 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।

जानकारी के अनुसार, अतर सिंह अविवाहित था और गांव में मजदूरी करता था। बुधवार को वह नागल पठानी स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पहुंचा, जहां कोसली से रेवाड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अतर सिंह के परिवार में बीते नौ दिनों में दो अन्य मौतें हो चुकी थीं। 13 जनवरी को बीमारी के चलते उसकी तीन माह की भतीजी की मौत हो गई थी, जबकि 17 जनवरी को उसकी मां का निधन हो गया। इससे पहले वर्ष 2015 में उसके पिता की भी मृत्यु हो चुकी थी। लगातार हुई इन मौतों के कारण अतर सिंह मानसिक तनाव में था। मृतक के परिजनों ने बताया कि अतर सिंह पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

जांच में जुटी पुलिस

अतंर सिंह दो मौतों के बाद काफी परेशान रहने लगा था। वह कई दिनों से कुछ खा नहीं रहा था। अब परिवार में मनोज, उसकी पत्नी और ढाई साल की बेटी ही बची हैं। सूचना मिलने पर दादरी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी भतेरी देवी ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने मानसिक परेशानी की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार में मासूम की दुश्मन बनी मां! छठ प्रसाद जूठा करने पर बेटी की पीट-पीटकर हत्या

Bihar News:बिहार के समस्तीपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर डाला। वजह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से गुस्साई महिला ने 4 साल की मासूम की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Delhi News: दिल्ली में खूनी वारदात से सनसनी! पार्क में खून से लथपथ मिला 35 वर्षीय युवक, अस्पताल में मौत

Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना नंद नगरी इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात गगन वाले पार्क की बताई जा रही है, जहां देर रात करीब 12:30 बजे एक 35 वर्षीय युवक खून से लथपथ हालत में छतरी के नीचे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ चिनू गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। सेंट्रल जिले की AATS टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने वांछित बदमाश प्रकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast