Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बैश लीग में नहीं दिखेंगे बाबर आजम , सिडनी सिक्सर्स ने रिलीज किया

बिग बैश लीग में नहीं दिखेंगे बाबर आजम , सिडनी सिक्सर्स ने रिलीज किया

big bash league: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को अचानक बिग बैश लीग 2025-26 से बाहर होना पड़ा। बाबर टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा थे। उनकी टीम टूर्नामेंट के फाइनल चरण में पहुंच चुकी है। टीम को फाइनल में जगह हासिल करने के लिए 23 जनवरी (शुक्रवार) को होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ मुकाबला खेलना है। अगर सिडनी सिक्सर्स की टीम होबार्ट को हरा देती है, तो 25 जनवरी रविवार खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत पर्थ स्कॉचर्स से होगी। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सिडनी सिक्सर्स ने उस वक्त बाबर को क्यों बाहर कर दिया, जब उनकी टीम फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक मैच दूर है? गौर करने वाली बात यह है कि बाबर ने बिग बैश में खराब बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है। तो क्या सिडनी की टीम ने बाबर को खराब फॉर्म के कारण रिलीज कर दिया? आइए जानते हैं कि बाबर के रिलीज होने की असल वजह क्या है। 
 
क्यों बाहर हुए बाबर आजम?
 
तो आपको बता दें कि बाबर को सिडनी सिक्सर्स ने पाकिस्तान के आगामी इंटरनेशनल मैचों के चलते रिलीज किया। इस रिलीज के बारे में सिडनी की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करे हुए लिखा, "थैंक्यू बाबर आजम। बाबर को आगामी इंटरनेशनल मैचों के लिए रिलीज कर दिया गया है। वह बीबीएल 15 के फाइनल सीरीज के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
 
खराब फॉर्म से झूझते नजर आए बाबर आजम 
 
बाबर ने सीजन में 11 मैच खेले, जिनकी 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 22.44 के घटिया औसत और 103.06 के बेहद धीमे स्ट्राइक रेट से 202 रन स्कोर किए। इस दौरान बाबर के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें उनका हाई स्कोर 58* रनों का रहा। पूरे सीजन बाबर धीमी पारियां खेलते हुए नजर आए। पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर जैसे अहम मैच में बाबर जीरो पर ही आउट हो गए थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2027 Retention: स्टार्क-बोल्ट समेत कई बड़े खिलाड़ी रिलीज, हार्दिक-पंत समेत इन खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड

IPL 2027 Retention:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 17 नवंबर को रिटेंशन की समयसीमा खत्म होने के साथ ही कई बड़े खिलाड़ियों के नाम रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, श्रीलंका के मथीशा पथिराना, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड

MS Dhoni Retirement: IPL में वो किर्तीमान जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं बना बाए, जानें धोनी के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स

MS Dhoni IPL Record: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आईपीएल में उनके 18 साल लंबे सफर का अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धोनी IPL 2027 से टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। यानी अब करोड़ों फैंस अपने चहेते 'थाला' को आईपीएल

MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास! अब मैदान में नहीं, CSK के ड्रेसिंग रूम में इस बड़े रोल में नजर आएंगे माही

MS Dhoni IPL Retirement: क्रिकेट फैंस के लिए एक युग खत्म हो गया। महेंद्र सिंह धोनी ने अब IPL से भी संन्यास ले लिया है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि थाला CSK को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast