Search KhabarFast

Press ESC to close

क्यों खास है भारत का सबसे बड़ा किला Chittorgarh Fort? यहां हर शाम दिखता है अद्भुत नजारा

क्यों खास है भारत का सबसे बड़ा किला Chittorgarh Fort? यहां हर शाम दिखता है अद्भुत नजारा

Largest Fort In India: देश का राजस्थान राज्य़ अपनी पुरानी हवेली और सभ्यता के लिए जाना जाता है। हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग का तो मानो यह हब बन गया है।

आज हम आपको भारत के सबसे बड़े किले के बारे में बताएंगे, जिसका नाम UNESCO की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल है। जी हां हम बात कर रहे हैं चित्तौड़गढ़ किले की जो अपनी शान से खड़ा है।

पर्यटकों की पहली पसंद 


चित्तौड़गढ़ किला विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। यह करीब 700 एकड़ में फैला हुआ है जो अरावली पहाड़ियों की चोटी पर स्थित है। किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में हुआ था।

यह मेवाड़ के राजपूत शासकों के शौर्य और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक रूप से, महाराणा प्रताप और रानी पद्मिनी जैसी महान विभूतियों के नाम चित्तौड़गढ़ किले से जुड़े हुए हैं।

Also read: इस राज्य के 14 हाईवे बनेंगे हाईटेक, 2025 करोड़ की लागत से बदलेगा सड़क नेटवर्क

चित्तौड़गढ़ किले की खासियत

बता दें कि चित्तौड़गढ़ किला अपनी विशालता, वीरता की गाथाओं और अद्भुत स्थापत्य कला के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। किले के अंदर बने भव्य महल, प्राचीन मंदिर, खूबसूरत जलाशय और ऐतिहासिक स्मारक इसकी शान को और बढ़ाते हैं।

यहां का प्रसिद्ध विजय स्तंभ राजपूत वीरों के साहस और जीत का प्रतीक माना जाता है, जिसे देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं रानी पद्मिनी महल अपनी आकर्षक बनावट और इतिहास से जुड़ी चर्चित कथाओं के कारण लोगों के बीच खास पहचान रखता है।

सनराइज और सनसेट के लिए मशहूर

चित्तौड़गढ़ किला अरावली की चोटियों पर स्थित है इसलिए यहां से सनराइज और सनसेट का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। जो इसे फोटोग्राफी और इतिहास प्रेमियों के लिए एक खास जगह बनाता है। सर्दियों में यहां सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान की यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने जारी हुआ था आदेश

Uttarpradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए थे।

Uttrakhand News:डीजी बंशीधर तिवारी का विद्यार्थियों से आह्वान, सफलता का आधार केवल अंक नहीं चरित्र और संस्कार भी जरूरी

Uttrakhand News:डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों।

Uttrakhand News:मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान

Uttrakhand News: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धुरा गांव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को मीलो दुरी तय कर पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast