Punjab News: पंजाब के होशियारपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस थाने के एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला अमेरिका से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई हार्ड बॉल के तहत खुलासा हुआ था कि गुरिंद्रजीत सिंह नागरा ने एक परिवार से 4 करोड़ रुपए की मांग की है। केस में नाम आने के बाद एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया है।
एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज
एफबीआई की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टर्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में नागरा का नाम भी फिरौती मांगने में आया था। मामले में डीआईजी नवीन सिंगला ने नागरा को लाइन हाजिर कर एसपी विनीत अहलावत को जांच सैंपी थी। जांच के बाद शुक्रवार यानी 17 जुलाई की देर रात इंस्पेक्टर नागरा के खिलाफ एक्सटॉर्शन और करप्शन की धारा के तहत के मामला दर्ज किया गया।
एफबीआई ने भी कसा शिकंजा
बता दें कि हाल ही में एफबीआई ने बड़े दावे किए थे। जिसमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन और रकम मांगने संबंधित आरोपों का जिक्र किया। इस मामले में अमेरिका में एफबीआई ने गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को नामजद किया था।
Also read: Punjab News: गुरदासपुर में अकाली दल नेता के घर पर हुई फायरिंग, पूर्व सरपंच ने भी की जवाबी फायरिंग, बाल-बाल बचे
क्या है ऑपरेशन हार्ड बिल
ऑपरेशन हार्ड बिल के तहत विदेशी एजेंसियों को पता चला है कि कई गैंगस्टर्स और पुलिसवालों का गठजोड़ है और ये आपस में मिलकर उगाही करते हैं। इससे पहले एफबीआई ने एक्शन लेते हुए जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर नीतीश कौशल को पकड़ा गया था। अमेरिका ने हाल ही में नीतीश को मोस्ट वॉटेंड की लिस्ट में शामिल किया था।