Search KhabarFast

Press ESC to close

जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद लिया गया है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन अब और बड़ा होगा।

अभिजीत दिपके ने क्या कहा

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा, "किसी को भी पीछे नहीं हटना चाहिए। सभी लोग जंतर-मंतर पहुंचें। हमारा आंदोलन यहीं से जारी रहेगा और 20 जुलाई को प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च भी तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा।" इस बीच, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल शनिवार को 21वें दिन में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, संसद मार्च से 48 घंटे पहले उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाकर VMMC एवं सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को हटाए जाने के दौरान उन्हें भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संगठन का आरोप

दिपके ने अपनी मांगों को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग नहीं की जाएगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को लगता है कि सोनम वांगचुक को हटाने से आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। संगठन का आरोप है कि NEET परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है। संगठन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए स्पष्ट किया है कि 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई है।

Also read: Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के दयालपुर में दिनदहाड़े मर्डर, 24 वर्षीय साजिद उर्फ आलू दादा की गोली मारकर हत्या

Delhi News: उतरी पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अज्ञात बाइक सवार हमलावर बाइक सवार बदमाशों ने साजिद को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया। साथ ही आरोपी तालाश में जुट गई। इस हत्याकांड के खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Vikram 1 Rocket Launch: अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, लॉन्च हुआ देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1

Vikram 1 Rocket Launch: भारत का स्पेस सेक्टर आधिकारिक तौर पर एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। आज सतीश धवन स्पेस सेंटर से हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ने "मिशन आगमन" को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट, विक्रम-1 की पहली उड़ान थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast