Search KhabarFast

Press ESC to close

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, नगर निगम ने बताया था अवैध निर्माण

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, नगर निगम ने बताया था अवैध निर्माण

West Bengal News:पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला दफ्तर को ढहाया जा रहा है। अभिषेक बनर्जी का यह दफ्तर अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है।

प्रशासन बिल्डिंग को ध्वस्त करने से पहले नोटिस जारी किया था लेकिन, अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शनिवार को प्रशासन ने दफ्तर को ढाहने की कार्रवाई शुरू कर दी।

नगर निगम ने बताया अवैध

सांसद अभिषेक बनर्जी का ये ऑफिस साउथ 24 परगना में है। टीएमसी के नेशनल जनरल सेक्रेटी और सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को नगर निगम ने अवैध करार दिया था। अब अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन होने के कारण राजनीतिक खाई बढ़ गई है। दफ्तर को तोड़ने के लिए जैसे ही सुबह बुलडोजर पहुंचा। स्थानीय लोग ने वहां भीड़ लगा दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ और टीएमसी कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए। वहीं, स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। 

Also read: शराब नीति मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को राहत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आखिरी मौका

प्रशासन ने भेजा था नोटिस

हालांकि, प्रशासन की तरफ से पहले ही अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया था। नोटिस देते हुए ये बताया गया था कि बिल्डिंग बिना मंजूरी के बनाई गई थी। वहीं, विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ये यह कार्यालय बंद था। जिला प्रशासन का दावा है कि यह कार्यालय अवैध रूप से बनाया गया था। यह कार्यालय बिना किसी दस्तावेज के बनाया गया था। कार्यालय के निर्माण संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया गया। जिसके बाद ये बुलडोजर एक्शन हुआ है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast