Search KhabarFast

Press ESC to close

मोबाइल के लिए मां की हत्या, नशे में बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

मोबाइल के लिए मां की हत्या, नशे में बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना काशीपुरा गांव की है। 15 जुलाई को गांव के रहने वाले घमंडी कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनकी रिश्ते की भाभी सुशीला कुशवाहा की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार?

घटनास्थल से पुलिस ने फिंगरप्रिंट समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का बेटा चिंटा उर्फ किंतो उर्फ दीपक घटना के बाद से गायब है। इसके बाद पुलिस का शक उसी पर गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपना हुलिया बदलकर जिले से बाहर भागने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी ने किया जुर्म स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय वह शराब के नशे में था। उसने अपनी मां से नया मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन और एसडीओपी केके पांडेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेज दिया गया।

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। यह घटना एक बार फिर नशे की लत और गुस्से के खतरनाक परिणामों को सामने लाती है। मोबाइल खरीदने की जिद में एक बेटे ने अपनी मां की जान ले ली और मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। 

Also read: मध्य प्रदेश का 'शरबती गेहूं' बना दुनिया की पहली पसंद, GI टैग और बढ़ते निर्यात से किसानों को बड़ा फायदा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब पुलिस ने अपने ही SHO को क्यों किया गिरफ्तार, अमेरिका से निकला कनेक्शन; जानें पूरा मामला

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस थाने के एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला अमेरिका से जुड़ा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast