Search KhabarFast

Press ESC to close

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

Home Loan EMI: अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है। लेकिन यह प्रक्रिया अचानक नहीं होती, बल्कि इसके लिए कानून के तहत पूरा नियम और समय तय होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बैंक को यह कार्रवाई SARFAESI Act, 2002 और RBI के नियमों के तहत करनी होती है। सबसे पहले यह देखा जाता है कि लोन 90 दिन तक नहीं चुकाया गया है या नहीं। अगर 90 दिन से ज्यादा EMI बकाया रहती है, तो खाते को Non-Performing Asset (NPA) घोषित किया जाता है।

60 दिन का मिलता है समय

इसके बाद बैंक 60 दिन का नोटिस देता है, जिसमें पूरे बकाया पैसे को चुकाने के लिए कहा जाता है। अगर ग्राहक इस नोटिस का जवाब देता है, तो बैंक 15 दिनों के अंदर उसका जवाब देता है। अगर भुगतान नहीं होता, तो बैंक आगे की कार्रवाई शुरू करता है। कानूनी प्रक्रिया के तहत बैंक 30 दिन का सेल नोटिस जारी करता है। कई मामलों में यह समय 15 दिन और बढ़ सकता है। इसके बाद बैंक घर पर कब्जा लेकर उसे नीलामी के जरिए बेच सकता है।

कैसे रोकी जा सकती है नीलामी 

विशेषज्ञ बताते हैं कि पूरी प्रक्रिया में कम से कम 105 दिन का समय लगता है। इस दौरान अगर ग्राहक पूरा बकाया और ब्याज चुका देता है, तो नीलामी रोकी जा सकती है।

नीलामी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी

इस मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट मीनल गोयल ने एक उदाहरण भी साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति ने सिर्फ तीन EMI मिस करने के बाद अपनी 1.2 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खो दी। बाद में बैंक ने लगभग 80 लाख रुपये की वसूली की और लंबी प्रक्रिया के बाद मामला निपटा। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक को NPA घोषित करने के बाद CIBIL रिपोर्टिंग, नोटिस जारी करना और संपत्ति की नीलामी जैसी प्रक्रियाओं का पालन करना जरूरी होता है।

बैंक को कोर्ट के आदेश की जरूरत

कानून के अनुसार, बैंक को घर की नीलामी के लिए कोर्ट के आदेश की जरूरत नहीं होती, लेकिन उसे पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार करनी होती है। इसलिए होम लोन लेने वालों के लिए यह जरूरी है कि EMI समय पर चुकाएं, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़े वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है।

Also read: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Rate Today: रविवार को सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? खरीदने से पहले चेक करें 10 मई का लेटेस्ट रेट

आज 10 मई, रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रेलवे में निकली 1644 पदों पर बड़ी भर्ती; नहीं होगी लिखित परीक्षा

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 1644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की बढ़ी चमक, चांदी 7000 रुपये उछली, जानें अपने शहर के ताजा भाव

Gold Silver Price Update: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बीते गुरुवार को बाजार होने तक चांदी की कीमतों में 7 हजार की बढ़ोतरी के बाद 2,61,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में 600 रुपये का इजाफा किया गया। जिसके बाद सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोने में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं सोने में 2900 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast