Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: भिखमंगा नहीं हूं, विधायक हूं! गोकुल सेतिया का CM सैनी को दो टूक जवाब

Haryana News: भिखमंगा नहीं हूं, विधायक हूं! गोकुल सेतिया का CM सैनी को दो टूक जवाब

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विकास कार्यों के लिए दी गई राशि का हिसाब मांगे जाने पर पलटवार किया है। अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोकुल सेतिया ने विधायक निधि और अन्य विकास योजनाओं के तहत मिले फंड का पूरा ब्योरा मीडिया के सामने रखा। विधायक के मुताबिक, उन्हें अब तक कुल 7 करोड़ 63 लाख 43 हजार 688 रुपये मिले हैं, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से चार करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई थी। इस दौरान गोकुल सेतिया ने दो टूक कहा कि वे भिखमंगे नहीं हैं, बल्कि जनता द्वारा चुने गए विधायक हैं। उन्होंने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देने और सिरसा में अफसरशाही हावी होने के आरोप भी लगाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया के बीच विधायक निधि को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग अब तेज होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए मिले पैसे का हिसाब मांगे जाने के बाद गोकुल सेतिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-एक मद का ब्योरा सार्वजनिक किया। गोकुल सेतिया ने कहा कि वे कभी मुख्यमंत्री के पास पैसे मांगने नहीं गए। उन्होंने विधानसभा में अपने क्षेत्र के विकास की मांग रखी थी। उन्होंने कहा, मैं भिखमंगा नहीं हूं, विधायक हूं। विधायक ने बताया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार उन्हें कुल 7 करोड़ 63 लाख 43 हजार 688 रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चार करोड़ रुपये की जानकारी दी गई, जबकि वास्तविक रिकॉर्ड इससे अलग है। उन्होंने अधिकारियों से रिकॉर्ड दुरुस्त करने की मांग की।

करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं- सेतिया 

सेतिया के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 99 लाख 42 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जबकि वर्ष 2025-26 में अब तक करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने गांवों में जिम के लिए दो-दो लाख रुपये देने, अरोड़वंश सेवा सदन को पांच लाख रुपये की सहायता और खाजाखेड़ा में अरोड़वंश ट्रस्ट के स्कूल के लिए 21 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की जानकारी भी दी। इसके अलावा विभिन्न गोशालाओं में कमरों के निर्माण के लिए भी राशि देने की बात कही। गोकुल सेतिया ने एचजीटीवाई योजना के तहत 2 करोड़ 24 लाख 41 हजार रुपये के विकास कार्यों का ब्योरा भी रखा। वहीं एचजीवीवी के तहत सिरसा के हिस्से की करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि अभी तक जारी नहीं होने का मुद्दा उठाया। डी-प्लान की राशि को लेकर भी उन्होंने सवाल किए। विधायक ने आरोप लगाया कि सिरसा में अफसरशाही हावी है। अधिकारी मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत से अवगत नहीं करवा रहे। जनता की समस्याओं को लेकर शिकायतें देने के बावजूद अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। 

निजी संपत्ति को लेकर खुलकर बोले गोकुल सेतिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोकुल सेतिया ने अपने राजनीतिक जीवन और निजी संपत्ति को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे घर बेचकर राजनीति कर रहे हैं। हिसारिया बाजार स्थित करीब 60 साल पुराना पुश्तैनी घर और कार्यालय बेच चुके हैं। उनका कोई कारोबार नहीं है और वे दिन-रात जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनके कामों की तारीफ होती थी, तब सब अच्छा था, लेकिन अब सवाल उठाने पर उन्हें ड्रामेबाज कहा जा रहा है। सेतिया ने सवाल उठाया कि विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने और प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की थी, तो हिसाब केवल उनसे ही क्यों मांगा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ और मुंबई के कलाकारों का जलवा, 25 नवंबर को खास आयोजन

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाढ़ अनुमंडल का नदामा उर्फ लदमा गांव इन दिनों शाही शादी के जश्न में डूबा हुआ है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। घर से लेकर गांव की गलियों तक शादी की रौनक देखने को मिल रही है। आज शाम शिवांगी सिंह की हल्दी की रस्म निभाई जा रही है, जिसमें परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Uttarakhand News: धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगी 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद

Uttarakhand News: उत्तराखंड की धामी सरकार ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले महीने 'बैनी-भूली योजना' शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी 5.23 लाख पात्र महिलाओं को कुल 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, यह राशि दो किश्तों में सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना की पहली किश्त दिसंबर 2026 में जारी होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast