Search KhabarFast

Press ESC to close

गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 36 गेंदों में शतक और 19 छक्के... प्रियांश आर्य ने T20 में बनाया भारतीय रिकॉर्ड

गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 36 गेंदों में शतक और 19 छक्के... प्रियांश आर्य ने T20 में बनाया भारतीय रिकॉर्ड

Priyansh Arya Smashehs Century: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर रहे प्रियांश ने तमिलनाडु के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो गए। उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक पूरा कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उनकी इस पारी ने भारतीय टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।

प्रियांश आर्य ने अपनी 181 रनों की पारी में 19 छक्के और 7 चौके लगाए। यानी उन्होंने कुल 150 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। उनकी पारी में 82 फीसदी रन चौकों और छक्कों से आए। पावरप्ले में ही उन्होंने आठ छक्के जड़कर तमिलनाडु के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था।

प्रियांश आर्य की शानदार पारी          

प्रियांश ने अपनी पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी भी की। इससे पहले मेघालय के पुनीत बिष्ट ने 2021 में मिजोरम के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे। प्रियांश अब न्यूजीलैंड के फिन एलन के साथ एक टी20 पारी में 19 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

तिलक वर्मा और केएल राहुल की लिस्ट में बनाई जगह

प्रियांश आर्य की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि वह टी20 क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नाबाद 152 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा ने 2024 में मेघालय के खिलाफ घरेलू टी20 मुकाबले में नाबाद 151 रन की पारी खेली थी।अब प्रियांश ने 181 रन बनाकर इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट में यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत टी20 स्कोर है।

दिल्ली ने खड़ा किया 275 रनों का पहाड़

प्रियांश आर्य की तूफानी बल्लेबाजी का असर दिल्ली के कुल स्कोर पर भी देखने को मिला। उनकी शानदार पारी की बदौलत दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 275 रन बना दिए। यह दिल्ली का टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। प्रियांश 19वें ओवर में एम सिद्धार्थ की गेंद पर आउट हुए। वह टी20 क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से महज 8 रन दूर रह गए। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के लुआन-द्रे प्रिटोरियस के नाम है, जिन्होंने 2026 में 188 रन की नाबाद पारी खेली थी।  

Also read: IND vs NZ: केएल राहुल के शतक और पंत-गिल की तूफानी बल्लेबाजी से भारत मजबूत, पहली पारी में 118 रन की बढ़त

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND-A vs UAE LIVE: आज होगा भारत-यूएई का महामुकाबला, जानें कहां देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज भारत ए के लिए करो या मरो का मुकाबला है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में यूएई को हराना होगा।पाकिस्तान ए के खिलाफ हार के बाद भारत ए पर दबाव बढ़ गया है। यूएई की टीम भले ही कागज पर कमजोर दिख रही हो, लेकिन उसे हल्का समझना बड़ी भूल होगी। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था।

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बेन स्टोक्स की बराबरी पर पहुंचे ऋषभ पंत

IND vs NZ:भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम अब WTC में 88-88 छक्के दर्ज हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast