Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का डबल धमाका! सेंसेक्स-निफ्टी उछले, सोना-चांदी की कीमतें भी बढ़ीं

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का डबल धमाका! सेंसेक्स-निफ्टी उछले, सोना-चांदी की कीमतें भी बढ़ीं

Share Market: शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 502 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि NSE निफ्टी 50 ने 25,900 का अहम स्तर पार कर लिया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार खरीदारी और घरेलू बाजार में सकारात्मक माहौल से निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स उतार-चढ़ाव के चलते लाल निशान में भी पहुंच गए।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में NIFTY 50 करीब 128 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,929.15 पर खुला। वहीं, BSE सेंसेक्स 502.26 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,421.97 के स्तर पर खुला। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 25 दिनों से विदेशी निवेशकों की ओर से हो रही लगातार खरीदारी ने भारतीय बाजार को मजबूती दी है। बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजार सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। मजबूत FPI नेट इनफ्लो से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी, मेटल सेक्टर दबाव में

सेक्टर के हिसाब से देखें तो सोमवार को IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स 1.53 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा PSU बैंक इंडेक्स में 0.95 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.70 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी मीडिया इंडेक्स 0.66 प्रतिशत, ऑटो इंडेक्स 0.59 प्रतिशत, FMCG इंडेक्स 0.50 प्रतिशत और फार्मा इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। हालांकि, मेटल शेयरों पर दबाव बना रहा और निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.26 प्रतिशत गिर गया।

ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी 100 में 0.65 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.49 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.34 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

सोने-चांदी की कीमतों में भी उछाल, कच्चा तेल 92 डॉलर के पार

शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में साल के निचले स्तर को छूने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमतों में 1.83 प्रतिशत की रिकवरी आई और यह बढ़कर 1,24,004 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में 2.58 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव बढ़कर 1,51,622 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 92.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में गिरावट, दक्षिण कोरिया का KOSPI 3.5% टूटा

भारतीय बाजार में तेजी के उलट ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.27 प्रतिशत नीचे रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.70 प्रतिशत गिरकर 22,256 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 3.5 प्रतिशत टूटकर 4,696 पर आ गया। हालांकि, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,321 पर कारोबार कर रहा था।

एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को दी सतर्क रहने की सलाह

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, दुनियाभर के बाजारों में इक्विटी, करेंसी और मेटल्स में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। AI से जुड़ी चिंताओं के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव है, लेकिन सही वैल्यूएशन वाले लार्ज-कैप शेयरों के चलते भारतीय बाजार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख में बदलाव, रुपये में मजबूती और उम्मीद से बेहतर कंपनियों की कमाई ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को मजबूत किया है। उनके मुताबिक, इस महीने अब तक भारत दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला प्रमुख बाजार रहा है। हालांकि, बाजार में बढ़ते उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्होंने निवेशकों को शांत और अनुशासित रहने के साथ सिस्टमैटिक तरीके से निवेश करने की सलाह दी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 23 November: 9 दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी के कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें 23 नवंबर को आपके शहर में क्या है भाव?

23 November Gold-Silver Rate: सोना और चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। पिछले दिनों की लगातार गिरावट और रविवार की छुट्टी के बाद आज 23 नवंबर को बाजार खुल रहा है। लेकिन उससे पहले ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव में उथर-पुथल जारी है।

मारुति सुजुकी की कारें आज से महंगी, मुनाफा घटते ही कंपनी ने बढ़ाए दाम, इस साल चौथी बार लगा झटका

Maruti Suzuki Price Hike: अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी ने 2026 में चौथी बार अपनी कुछ कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने 22 नवंबर यानी आज से चुनिंदा मॉडल की कीमतों में करीब 0.31% की बढ़ोतरी लागू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast