Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या है कारण

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या है कारण

Share Market Crash: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह बाजार हरे निशान पर खुला था, लेकिन दोपहर होते-होते निवेशकों का मूड बिगड़ गया और बाजार धड़ाम से नीचे आ गया। इंट्रा-डे के दौरान सेंसेक्स करीब 1700 अंक तक फिसलकर 83,000 के नीचे चला गया। वहीं निफ्टी 50 भी 1 फीसदी से ज्यादा यानी करीब 230 अंक टूटकर 25,550 के नीचे आ गया।

मुनाफावसूली बनी सबसे बड़ी वजह

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है। नवंबर में जबरदस्त खरीदारी से बाजार काफी ऊपर चढ़ चुका था। इस महीने अब तक निफ्टी में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है, जबकि सेंसेक्स भी ईरान-अमेरिका जंग से पहले वाली मजबूत स्थिति में पहुंच गया था। ऐसे में निवेशकों ने ऊपरी स्तर पर बिकवाली कर मुनाफा बुक किया।

अमेरिका से आया ये डर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक के बयान ने भी बाजार को डरा दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई के मौजूदा स्तर को देखते हुए ब्याज दरें अभी पर्याप्त नहीं हैं। अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो वहां के बॉन्ड विदेशी निवेशकों के लिए ज्यादा आकर्षक हो जाएंगे, जिससे भारतीय बाजार से पैसा निकल सकता है।

बड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव

गिरावट में बड़े शेयरों की बिकवाली ने आग में घी का काम किया। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों के टूटने से सेंसेक्स-निफ्टी पर सीधा दबाव पड़ा।इसके अलावा रुपये की कमजोरी ने भी चिंता बढ़ा दी। सोमवार को रुपया फिसलकर 93 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंचता दिखा।

Also read: Gold-Silver Price Today 23 November: 9 दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी के कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें 23 नवंबर को आपके शहर में क्या है भाव?

शुक्रवार को कैसा था बाजार?

शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त तेजी थी। सेंसेक्स 897.96 अंक यानी 1.08 फीसदी चढ़कर 83,919.71 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 84,037.96 तक पहुंच गया था। निफ्टी भी 286.30 अंक यानी 1.12 फीसदी बढ़कर 25,800.60 पर बंद हुआ था।पूरे हफ्ते में सेंसेक्स ने 2,327.26 अंक यानी 2.85 फीसदी और निफ्टी ने 656.3 अंक यानी 2.61 फीसदी की तेजी दर्ज की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 23 November: 9 दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी के कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें 23 नवंबर को आपके शहर में क्या है भाव?

23 November Gold-Silver Rate: सोना और चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। पिछले दिनों की लगातार गिरावट और रविवार की छुट्टी के बाद आज 23 नवंबर को बाजार खुल रहा है। लेकिन उससे पहले ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव में उथर-पुथल जारी है।

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का डबल धमाका! सेंसेक्स-निफ्टी उछले, सोना-चांदी की कीमतें भी बढ़ीं

Share Market: शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 502 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि NSE निफ्टी 50 ने 25,900 का अहम स्तर पार कर लिया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार खरीदारी और घरेलू बाजार में सकारात्मक माहौल से निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स उतार-चढ़ाव के चलते लाल निशान में भी पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast