Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp में जल्द आएगा मैसेज शेड्यूल फीचर, अब संदेश भेजना होगा और भी आसान

WhatsApp में जल्द आएगा मैसेज शेड्यूल फीचर, अब संदेश भेजना होगा और भी आसान

WhatsApp Feature: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर ला रहा है। कंपनी ने “मैसेज शेड्यूल” यानी समय निर्धारित करके संदेश भेजने का विकल्प तैयार किया है। इस फीचर की मदद से यूजर अब किसी भी संदेश को अभी टाइप कर सकते हैं और उसे किसी तय तारीख और समय पर अपने आप भेजा जाएगा।

iOS की बीटा वर्जन

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर iOS की बीटा वर्जन 26.7.10.72 में मौजूद है। यानी अब यूज़र्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, रिमाइंडर या महत्वपूर्ण अपडेट भेजने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या नोटिफिकेशन पर भरोसा करने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर का फायदा यह है कि यह व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। यूज़र्स सीधे चैट में संदेश लिखेंगे, फिर उसे भेजने की तारीख और समय सेट करेंगे। इसके बाद WhatsApp अपने आप संदेश भेज देगा। इसे बाद में खोलकर भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या होगी खास बात?

-व्यक्तिगत और ग्रुप चैट में काम करेगा: दोस्तों को रिमाइंडर या परिवार समूहों में जानकारी भेजने में आसानी।

-मैनेजमेंट के लिए अलग सेक्शन: चैट इन्फो में “मैसेज शेड्यूल” का अलग क्षेत्र, जहां सभी निर्धारित संदेश देखे जा सकते हैं।

-संपादन और रद्द करना आसान: भेजने से पहले किसी भी संदेश को एडिट या डिलीट किया जा सकता है, और रिसीवर को कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा।

-सबके लिए मुफ्त: यह फीचर किसी अतिरिक्त चार्ज के बिना उपलब्ध होगा।

बीटा वर्जन के कोड में यह फीचर पहले से मौजूद है और काफी पॉलिश्ड दिखता है, लेकिन अभी इसे बीटा टेस्टर्स को नहीं दिया गया है। WhatsApp इसे पूरी तरह टेस्ट कर रहा है और यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है।

किसके लिए होगा मददगार

इस फीचर के आने से WhatsApp उन ऐप्स के बराबर आ जाएगा जिनमें पहले से ही संदेश शेड्यूल करने की सुविधा है। ये खासकर व्यस्त लोगों के लिए बहुत मददगार होगा, जो समय पर शुभकामनाएँ, काम के रिमाइंडर या अन्य महत्वपूर्ण संदेश भेजना चाहते हैं। कंपनी ने कहा है कि फीचर की आधिकारिक रिलीज जल्द iOS और Android यूज़र्स के लिए होगी। WhatsApp लगातार यूज़र्स की प्रतिक्रिया सुनता रहा है और ऐसे व्यावहारिक फीचर्स पेश करता है जो दैनिक बातचीत को आसान बनाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

Instagram Edit Feature: इंस्टाग्राम ने यूजर्स की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नया कमेंट एडिट फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स पोस्ट करने के बाद अपनी गलतियों को सुधार सकेंग।

घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

PNG Connection Apply Online: घरेलू रसोई में LPG सिलेंडर से छुटकारा पाने और सस्ती, सुरक्षित तथा लगातार गैस सप्लाई पाने के लिए लोग तेजी से PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं।

अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब कोई भी नया व्यक्ति जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं रहेगी। दरअसल, कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सएप को भी यूजरनेम-बेस्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रही है। इसमें यूजरनेम फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast