Lucknow-Kanpur Highway 3D AM Technology:लखनऊ-कानपुर हाइवे आम जनता के लिए जल्द ही खोला जाएगा। जिसके बाद दोनों शहरों की दूरी सिर्फ 35 से 45 मिनट में तय हो जाएगी। 63 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का पहला बैरियर-फ्री हाइवे है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे में कई ऐसी खासियत है, जो दूसरों से अलग बनाती है। यह देश का पहला एक्सप्रेसवे है, जो 3D एलीवेटेड से लैस है। साथ ये हाइवे 6 लेन का है। जिससे वाहनों को रफ्तार मिलेगा और लोगों की यात्रा जल्द पूरी हो सकेगी।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की बड़ी बातें
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 63 किमी का है। जिसमें 19 किलोमीटर हिस्सा एलीवेटेड है। जिससे ट्रैफिक की स्थिति बनी रहेगी। यह देश का पहला प्रयोग है, जहां इतनी लंबी दूरी का 6-लेन एलीवेटेड कॉरिडोर मुख्य एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। ये हाइवे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बगल से गुजर रहा है। हाइवे से एयरपोर्ट टर्मिनल के विशेष रैंप दिया गया है, जिससे कानपुर या उन्नाव आने-जाने वालों को बिना ट्रैफिक में फंसे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
Also read: Uttar Pradesh News:अब यूपी का जलालाबाद कहलाएगा 'परशुरामपुरी', योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
45 मिनट में तय होगी यात्रा
फिलहाल लखनऊ-कानपुर की दूरी तय करने में 2 से 3 घंटे का वक्त लगता है लेकिन, एक्सप्रेसवे बन जाने से 40 से 45 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। ये हाइवे के दोनों तरफ एडवांस मैनेजमेंट सिस्टम और बड़े पैमाने पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जा रही है, जो इसे पूरी तरह पर्यावरण के अनूरूप बनाती है। इन सब खासियतों की वजह से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे खास माना जा रहा है।