Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रतिया में शराब ठेकों पर लूट करने वाले दबोचे गए, 5000 का इनामी बदमाश भी शामिल

Haryana News: हरियाणा के रतिया में शराब ठेकों पर लूट करने वाले दबोचे गए, 5000 का इनामी बदमाश भी शामिल

Haryana News: हरियाणा के रतिया के गांव रुपावाली और घासवा में शराब ठेकों पर हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी 5,000 का इनामी और हत्या के मामले में फरार आरोपी निकाला।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस निकिता खट्टर के नेतृत्व में सीआईए टोहाना, थाना जाखल और थाना सदर टोहाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध .32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर का देशी कट्टा तथा लूट की घटना में प्रयुक्त गंडासी बरामद की गई है। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। संयुक्त टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

Also read: Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश, PM मोदी के दौरे से पहले BJP का बड़ा अभियान

फतेहाबाद पुलिस ने दिया संपष्ट संदेश

इस कार्रवाई के बाद फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। पुलिस का कहना है कि चाहे अपराधी कितना भी शातिर, इनामी या फरार क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाकर न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही अपराधियों को चेतावनी दी गई है कि अपराध का रास्ता छोड़ दें, अन्यथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

खान सर सहित दो गार्डों को मिली बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश, PM मोदी के दौरे से पहले BJP का बड़ा अभियान

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में 'स्वच्छता से स्वागत अभियान' की शुरुआत कर दी है। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित मार्केट में सफाई अभियान चलाकर किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast