Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के यमुनानगर में इंटरकास्ट विवाह बना मौत का कारण! एक व्यक्ति का झाड़ियों में मिला शव, इलाके में हड़कंप

हरियाणा के यमुनानगर में इंटरकास्ट विवाह बना मौत का कारण! एक व्यक्ति का झाड़ियों में मिला शव, इलाके में हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के कैत इलाके में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का आरोप है। मृतक गुरमेल का शव झाड़ियां में मिला। उसके शव पर कई तरह के निशान है, पास ही किसी गाड़ी के टायरों के भी निशान है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक गुरमेल के परिजनों का आरोप है कि 6 महीने पहले मृतक गुरमेल सिंह के बेटे की इंटर कास्ट मैरिज हुई थी। उस समय लड़की के परिजनों ने काफी बवाल किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में समझौता करवा दिया था। इसके बाद से ही इस तरह के मामले सामने आ रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक का एक पड़ोसी, लड़की के  परिजनों को उनके हर आने जाने की सूचना देता था। मृतक की पत्नी ने उसे समझाने का भी प्रयास किया था। लेकिन इसके बाद में वह सूचनाए देता रहा। आज जब गुरमेल पांच बजे सैर करने निकले तो वह लापता हो गए और 7:00 बजे के करीब उनका शव झाड़ियों में मिला। जहां किसी गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं।

Also read: Haryana News: पूर्व क्रिकेटर के स्कूल के पास मिलीं दो लाशें, इलाके में फैली सनसनी; मामले की जांच शुरू

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि विभिन्न एंगल से मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव पर निशान है और साथ ही गाड़ी के टायरों भी निशान है। मृतक के परिजन जो भी शिकायत देंगे उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। गुरमेल सिंह जो कुरुक्षेत्र में न्यायालय में चपरासी के पद पर काम करता था, उसका का शव मिला है। शव पर कई निशान है। वहीं गाड़ी के टायरों के भी निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा का बीजेपी सरकार पर किया बड़ा हमला, HTET परीक्षा को लेकर किया चौंका देने वाला खुलासा

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने HTET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, प्रदेश में बढ़ते कर्ज, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

HARYAN NEWS: सोनीपत के केएमपी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के कैबिन में जिंदा जला चालक, मौके पर मौत

HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले केएमपी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक के कैबिन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक कैबिन से बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी बाबर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा बयान, उत्तराखंड रोडवेज को घाटे से उबारने की तैयारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अंतर्गत रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast