Weather Update: दिल्ली में ठंड हुई प्रचंड, पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में ठंड हुई प्रचंड, पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में ठंड बहुत प्रचंड हुई है। राजधानी में तापमान में काफी गिरावट हुई है और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में, दिल्ली में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवाओं ने और भी अधिक ठंड का एहसास कराया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कड़ाके की ठंड की घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।  मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 8 और 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में ठंड का अलर्ट

पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में 8-9 जनवरी ठंड के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही शीतलहर की वहज से लोग काफी परेशान हो सकत हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूरे बिहार में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। 7-8 जनवरी को बिहार के अधिकांश हिस्सों में तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a comment