Weather Update: 4 जनवरी से सक्रिया होगा पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Weather Update: 4 जनवरी से सक्रिया होगा पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने दी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Delhi Weather: इस वक्त दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे की चपेट में है। एक तरफ पहाड़ों पर भयंकर बर्फबारी हो रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। बता दें, मंगलवार को दिल्ली-NCR के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा देखा गया।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों ने ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, जनवरी में भयंकर शीत लहर चलने का भी अनुमान है। ऐसे में सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बढ़ती ठंड से लोगों की हालत खराब होने वाली है। 

पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ 

मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके कारण अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो सकती है। 

मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय का कहना है कि हम ईरान और उसके आस-पास के इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ पर भी नजर बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे यह पूर्व की तरफ बढ़ेगा। पश्चिमी हिमायलन रीजन के तापमान में थोड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है। लेकिन उससे पहले हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में होगी बारिश

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 5 जनवरी से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके चलते दिल्ली-NCR समेत  पंजाब, हरियाणा में 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ आने वाले दिनों में दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। आज गुरुवार को दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा। तो वहीं, दिन में बादल भी छाए रहे।

नए साल पर कैसा रहा दिल्ली का मौसम”

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नए साल की पहली सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा। इस दौरान दिल्‍ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही IMD ने गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। जबकि 3, 4 और 5 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 9 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर को दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

मैदानी इलाकों में सर्द हवा से लोग ठिठुर रहे हैं। तो वहीं पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में तापमान इतना नीचे आ गया कि वाटरफॉल ही जम गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के ताबो गांव में तापमान -16.7ºC दर्ज किया गया।

Leave a comment