
Delhi Weather: बंगाल की खाड़ी में फिर से गहरा दबाव बन रहा है। यह दबाव काफी तेजी से उत्तर-पश्चिम में दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है। IMD की मानें तो इसके प्रभाव की वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तामिलनाडु में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इसका असर पूर्वी बिहार और झारखंड में भी हो सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में बिहार में जमीन से लगभग 12 किलोमीटर ऊपर जेटस्ट्रीम चलने की संभावना है। इस वजह से पारा ऊपर चढ़ने की भी संभावना है।
दिल्ली में बढ़ रही है ठंड
वहीं, इस वक्त दिल्ली-NCR ठंड और कोहरे के साथ पॉल्यूशन की मार भी झेल रही है। उत्तर भारत समेत दिल्ली में जबरदस्त ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। तो वहीं, दूसरी तरफ बढ़ते पॉल्यूशन की वजब से दिल्ली की बवा और भी जहरीली होती जा रही है। जिसकी वजह से राजधानी में ग्रैप-4 लागू हो गया है।
देशभर में गिरेगा पारा
मौसम विभाग ने बताया कि दिसंबर का महीना अंतिम दौर में है. ऐसे में देशभर में लगातार पारा गिर रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में पारा गिरकर 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। बता दें, देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान और भी गिरने की संभावना है। IMD ने बताया कि अगले 4 दिनों में पूर्वी भारत में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।
उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में तापमान 3 से 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। तो वहीं, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं, IMD ने गुरुवार को पंजाब के उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया।
शीत लहर की चेतावनी
पहाड़ी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाके में दिख रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में पारा लुढ़कने लगा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी तापमान और नीचे जाएगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में गंभीर शीत लहर की चेतावनी जारी किया है। वहीं, 20 और 21 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में शीत लहर चल सकती है। ऐसी स्थिति पंजाब में बनी रहने की संभावना है। IMD ने बताया कि 25 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-4
बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली में ग्रैप-4 लागू हो चुका है। जिस वजह से कई कड़ी पाबंदियां लगी हुई है। इन पाबंदियों में निर्माण गतिविधियों पर रोक, शहर में ट्रकों की एंटी पर रोक शामिल है।
Leave a comment