Weather Update: UP में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार तो बिहार में तेज हवा का दौर जारी, अगले 2 दिन बारिश के है आसार

Weather Update: UP में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार तो बिहार में तेज हवा का दौर जारी, अगले 2 दिन बारिश के है आसार

UP-Bihar Weather: देश में भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का ट्रिपल अटैक जारी है। ऐसे में लेकिन 12जनवरी को बारिश होने की संभावना बनी है। IMD ने बताया कि अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव और घना कोहरा छा सकता है। तो वहीं, रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। 

IMD की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11और 12जनवरी को बारिश की स्थिति बन रही है। इसी के सथा विजिबिलिटी में भी कमी आ सकती है। बता दें, मंगलवार को सर्द हवा करीब 20किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। इसकी वजह से लोग ठिठुर गए। सोमवार की तुलना में 2.2डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है।

IMD ने दी शीत दिवस की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। हवा का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है। मौसम शुष्क रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.3डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.8डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 13डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4डिग्री अधिक रहा। इसे देखते हुए  IMD ने 7,8,9जनवरी को सबसे ठंडा दिन होने का अलर्ट जारी हुआ है।

UP में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार

यूपी में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ में 6.8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश भी हुई है। तो वहीं, पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहा।

प्रदेश में कहीं-कहीं दिन में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति भी बरकरार रही। फिलहाल यूपी के लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 10जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से 11-12जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानी सुरेंद्र नाथ पांडेय की मानें तो बिहार में तेज हवा का दौर जारी है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ पूर्वांचल को पार करते हुए बिहार की तरफ बढ़ रहा है। उसका पिछला हिस्सा यानी कोल्ड फ्रंट यहां से गुजर रहा है, इसमें बर्फीली हवा चलती हैं, इसके कारण गलन काफी अधिक है। हालांकि अगले 2दिनों तक मौसम यही रहने के आसार है। कोल्ड फ्रंट में गरज के साथ छींटे पड़ते हैं, फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD ने आज बुधवार सुबह 5से 5:30बजे के बीच पालम में 11-13किमी प्रति घंटे की उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ घने कोहरे में न्यूनतम दृश्यता 150मीटर दर्ज की गई। जो धीरे-धीरे सुबह 8:30बजे तक 13किमी प्रति घंटे की पश्चिमी हवाओं के साथ उथले कोहरे में बदल गई। इस दौरान दृश्यता में 700मीटर तक सुधार हुआ। IMD ने बताया कि दिल्ली में आज बुधवार को आसमान साफ रहेगा।

Leave a comment