
Weather Update: राजधानी दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। यह कोहरा विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया है, जिसके कारण ट्रेन और विमान सेवाओं पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। दिल्ली में, विशेषकर, कोहरे की स्थिति ने राष्ट्रीय राजधानी को अपनी चपेट में ले रखा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और भविष्य में कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य भी घने कोहरे की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। सामान्यतया, यह ठंड और कोहरा कई इलाकों में शीतलहर का कारण बना है और विशेष रूप से सुबह के समय सड़कों पर यातायात में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है।
दिल्ली में छाया घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। जनवरी में दिल्ली में जबरदस्त ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही शानिवार और रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बर्फबारी और बारिश होने की आंशका
आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में 4 से 7 जनवरी तक बर्फबारी और बारिश होने की आंशका जताई गई है। 5 और 6 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल के अलावा अलग-अलग इलाकों खासकर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 5 जनवरी को भारी बर्फबारी की उम्मीद है। साथ ही दिल्ली समेत उत्तरी मैदानी इलाकों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं।
Leave a comment