Search KhabarFast

Press ESC to close

'पिता के खून का बदला लेकर रहेंगे...' ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

'पिता के खून का बदला लेकर रहेंगे...' ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

Iran Warns America: ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते को रद्द करने का दावा किया है। दूसरी तरह वह बातचीत करने के लिए हामी भर रहे हैं।

इधर ईरान भी पलटवार करने में चूक नहीं रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान आया है। उन्होंने अमेरिका से बदला लेने का ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद ईरान की तरफ से बदला लेने वाला बयान आने के बाद एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है।

मोजतबा खामेनेई ने खाई कसम

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि वह अपने पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेगुनाह खून का बदला लेकर रहेंगे। अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद अपने पहले संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा कि इसका बदला लेना हमारे देश की इच्छा है।खामेनेई ने उन लाखों का आभार व्यक्त किया जो उनके पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।    

Also read: 'अजनबियों की तरह नहीं पुराने दोस्तों की तरह मिलते हैं', सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का जोरदार भाषण

अमेरिकी हमले में मारे गए खामेनेई

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हुई थी। 28 फरवरी को ही अमेरिकी हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयातु्ल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे। उनके अलावा खामेनेई परिवार के भी कई सदस्य मारे गए थे। उनकी मौत के बाद अमेरिका-ईजरायल और ईरान के बीच युद्ध तेज हो गया था। हालांकि, एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

Petrol-Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरे विश्व में तेल का संकट देखा जा रहा है। खासकर भारत के पड़ोसी देशों में तेज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पाकिस्तान में भी डीजल-पेट्रोल की कीमत एक बार फिर बढ़ाई गई है।

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की मौत

Boat Capsized: वियतनाम में दर्दनाक घटना घटी है। यहां फू क्वोफ द्वीप के पास एक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव अचानक पलट गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से बातचीत कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast