Search KhabarFast

Press ESC to close

’रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आयोजित, न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

’रिया थापा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान आयोजित, न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

Uttrakhand News:कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र की बेटी रिया कुमारी थापा के न्याय के लिए आज सेवला कलां चौक जीएमएस रोड पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा के मामले में न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि समाज की हर बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना ना पड़े। उन्होंने जनता से इस जन अभियान से जुड़ने और मुहिम को मजबूत बनाने की अपील की। हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने एक स्वर में शीघ्र न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपना समर्थन दर्ज कराया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष अमन सिंह ने किया।

लोगों की आंखें हुईं नम  

रिया कुमारी थापा के पिता राजेश मल्ल और परिवार की बुआएं भी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। रिया की तस्वीर के सामने परिवार द्वारा न्याय की गुहार लगाने का पल बेहद भावुक था। वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं, और सभी ने एक सुर में शीघ्र न्याय तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई। इस अवसर पर सभी ने राहुल गांधी जी के 17 तारीख के कार्यक्रम का समर्थन किया और आग्रह किया कि राहुल गांधी रिया कुमारी थापा और तमाम पेपर लीक के शिकार बच्चों के हक की आवाज़ बुलंद करें। इस अवसर पर रिया थापा के पिता राजेश मल्ल, अमन सिंह, सारिका प्रधान, हरेंद्र गुसाईं, सोनिया सिंह, सी पी सिंह, सुमित्तर भुल्लर, विकास नेगी, शहजाद अंसारी, मोहम्मद वसीम, नानक चंद, डिम्पल, राव नसीम, मोहित उपाध्याय, आयुष सेमवाल, पीयूष गौड़, हेमंत उप्रेती, मोहन काला, दीपक मनवाल, हरजोत, मंकला थापा आदि शामिल हुए।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम धामी धामी और किरेन रिजिजू ने किया छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ, बोले- उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। 11 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार, हस्तशिल्पी, लोक कलाकार, उद्यमी एवं पाक कला विशेषज्ञ अपनी पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

बागपत में नया नियम...निकाह से पहले दोनों पक्षों को देना होगा शपथ पत्र, इमामों को मिलेगी कानूनी सुरक्षा

बागपत में निकाह की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नया फैसला लिया गया है। नगर की जामा मस्जिद में खिदमत सोसायटी और जमीअत उलमा-ए-हिंद की बैठक में तय किया गया कि अब मस्जिद में निकाह कराने से पहले दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों को स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र देना होगा।

' मंदिर पर कब्जा करने वाले काशी-मथुरा के...' सीएम योगी ने विपक्ष पर किया तीखा हमला

CM Yogi Lashesh Out On Opposition:सीएम योगी ने विपक्ष को एक बार फिर निशाने पर लिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष रवैये पर सीएम योगी ने तीखा प्रहार किया है। सीएम योगी ने कहा कि मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसों से हजम कर लिए जाते थे। ऐसे में कभी मथुरा, काशी और अयोध्या के बारे में सोच नहीं सकते।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast