Search KhabarFast

Press ESC to close

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की मौत

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की मौत

Boat Capsized: वियतनाम में दर्दनाक घटना घटी है। यहां फू क्वोफ द्वीप के पास एक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव अचानक पलट गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से बातचीत कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दूतावास की तरफ से कहा गया कि एक बेहद दुखद घटना में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों की मदद से राहत अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभावितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पीड़ित परिवारों की मदद के लिए भारतीय दूतावास ने एक कंट्रोल रूम तैयार किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जहां से पीड़ित परिवार के लोग संपर्क कर सकते हैं। 
+84362817930, +84915523714, +84334520414, इस नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हनोई में भी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। जिसका हेल्पलाइन नंबर +84913089165 है। दूतावास ने साफ कहा है कि वह किसी भी तरह की पूछताछ या मदद के लिए तैयार हैं।             

Also read: 'अजनबियों की तरह नहीं पुराने दोस्तों की तरह मिलते हैं', सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का जोरदार भाषण

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

वहीं, घटना के बाद स्थानीय प्रशान सी तरफ से बचाव अभियान चलाया गया, ताकी पानी में डूब लोगों को सुरक्षित बचाया जाए। फिलहाल रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नाव पर कुल 36 लोग सवार थे। जिसमें 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, हादसे की वजह क्या थी, मौसम खराब या क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इन तमाम कारणों की जांच की जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

Petrol-Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरे विश्व में तेल का संकट देखा जा रहा है। खासकर भारत के पड़ोसी देशों में तेज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पाकिस्तान में भी डीजल-पेट्रोल की कीमत एक बार फिर बढ़ाई गई है।

'पिता के खून का बदला लेकर रहेंगे...' ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

Iran Warns America: ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते को रद्द करने का दावा किया है। दूसरी तरह वह बातचीत करने के लिए हामी भर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast