Search KhabarFast

Press ESC to close

NGT का बड़ा आदेश, जयपुर, मुंबई और रायपुर के तीन स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

NGT का बड़ा आदेश, जयपुर, मुंबई और रायपुर के तीन स्टेडियमों में खेल आयोजनों पर रोक

NGT Order: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी ने देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में फिलहाल सभी खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इनमें जयपुर का सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम, रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और मुंबई का डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम शामिल हैं।

खेल प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकेगी 

एनजीटी के आदेश के अनुसार, इन स्टेडियमों में 17 अगस्त तक या फिर ट्रिब्यूनल से विशेष अनुमति मिलने तक कोई क्रिकेट मैच या अन्य खेल प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकेगी। यह अंतरिम आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। ट्रिब्यूनल ने कहा कि इन स्टेडियमों के प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उनसे पर्यावरण से जुड़े नियमों के पालन और पहले दिए गए निर्देशों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन कई मौके देने के बावजूद स्टेडियम प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

एनजीटी की नाराजगी

इसी वजह से एनजीटी ने नाराजगी जताते हुए यह अंतरिम प्रतिबंध लगाया है। ट्रिब्यूनल का कहना है कि सभी संस्थानों के लिए उसके पर्यावरण संबंधी आदेशों का पालन करना जरूरी है। एनजीटी ने पहले स्टेडियम प्रबंधन को निर्देश दिया था कि वे भूजल का कम से कम इस्तेमाल करें, मैदान की सिंचाई और रखरखाव के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के शुद्ध किए गए पानी का उपयोग करें और वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की प्रभावी व्यवस्था करें।

पानी की बचत करना जरूरी

ट्रिब्यूनल का मानना है कि बड़े खेल परिसरों में पानी की बचत करना और भूजल पर निर्भरता कम करना बेहद जरूरी है। अगर कोई संस्था इन निर्देशों का पालन नहीं करती या तय समय में अनुपालन रिपोर्ट जमा नहीं करती, तो एनजीटी को अंतरिम आदेश जारी करने का अधिकार है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। उस दिन तीनों स्टेडियमों के प्रबंधन को एनजीटी के सामने अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी और बताना होगा कि उन्होंने पर्यावरण संबंधी निर्देशों का कितना पालन किया है। सुनवाई के बाद ट्रिब्यूनल तय करेगा कि खेल आयोजनों पर लगी रोक हटाई जाए या आगे भी जारी रखी जाए। फिलहाल इस फैसले का असर इन तीनों बड़े स्टेडियमों में होने वाले सभी खेल आयोजनों पर पड़ेगा।

Also read: Cricket News: संजू सैमसन की अनदेखी पर भड़के पार्थिव पटेल, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर दिया बड़ा बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह रहे पीछे...टेस्ट क्रिकेट में बदला ताज, पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपने करियर में ICC Men's Test Bowling Rankings में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast