Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi in New Zealand: ऑकलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- भारत हर देश से सीखने में विश्वास रखता है

PM Modi in New Zealand: ऑकलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- भारत हर देश से सीखने में विश्वास रखता है

PM Modi in New Zealand: न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान आप (न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन) यहां आए और कीवी भारतीय समुदाय के लोगों का हिस्सा बने इससे यह जश्न और भी जीवंत हो गया है। आपने जिस स्नेह और उत्साह से हम सभी का स्वागत किया है उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड एक अद्भुत देश है। यहां शांति, समृद्धि और संस्कृति है और यहां न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं। न्यूजीलैंड वह जगह है जहां की सड़कों पर भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। यहां कहीं खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट है। उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है जो आज अपनी प्राचीनता को सहजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है। हर युग और दौर में भारत ने स्वयं को बदला है। इसका कारण हमारी सीखने की लगन है। भारत सभी से सीखता है। हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं बल्कि जनकल्याण की भावना मायने रखती है। हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम न्यूजीलैंड खेलने आई थी। उसमें मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन की हर ओर चर्चा थी। उनकी हॉकी ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल भी जीत लिया था। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। स्पेस सेक्टर यह बताने के लिए काफी है कि भारत और न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था एक दूसरे को काफी कुछ दे सकती है। यही हमारे व्यापार समझौते की भावना है। यह व्यापार समझौता विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को गति देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में हम धरती मां के संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम और प्राकृतिक खेती मिशन जैसे अनेक अभियान चला रहे हैं। हम जितना प्यार जन्म भूमि को करते हैं उतना ही समर्पण कर्म भूमि को भी करते हैं। वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत जिस तेजी के साथ विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। आज भारत मोबाइल बनाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast