Search KhabarFast

Press ESC to close

'अजनबियों की तरह नहीं पुराने दोस्तों की तरह मिलते हैं', सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का जोरदार भाषण

'अजनबियों की तरह नहीं पुराने दोस्तों की तरह मिलते हैं', सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का जोरदार भाषण

PM Modi Address Seychelles Parliament: पीएम मोदी ने सेशेल्स की संसद को संबोधित किया। संबोधन देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए एक खास सम्मान की बात है। मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और बधाई लेकर आया हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर हिंद महासागर क्षेत्र में मैंने जिस पहले देश का दौरा किया था, वह 2015 में सेशेल्स ही था। हिंद महासागर हमारा साझा घर है।

सेशेल्स की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी दोस्ती 50 साल पहले हमारे राजनयिक संबंध बनने के साथ शुरू नहीं हुई थी। यह उससे कहीं पहले, अगस्त 1770 में ही शूरू हो गई थी। सेंट ऐनी द्वीप पर 'थेलेमाक' जहाज से आए लोगों में पांच भारतीय भी शामिल थे। उस यात्रा ने बाद में आने वाले कई लोगों के लिए रास्ता दिखाया। पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ, उनकी कहानियाँ आधुनिक सेशेल्स की कहानी का हिस्सा बन गईं।'

अजनबी नहीं दोस्त की तरह मिलते हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह हमें याद दिलाता है कि हमारे बीच के रिश्ते सरकारों ने नहीं बनाए थे। ये रिश्ते लोगों ने बनाए, परिवारों ने इन्हें संवारा और पीढ़ियों ने इन्हें बरकरार रखा है। हिंद महासागर ने इसे मुमकिन बनाया। हिंद महासागर भारत और सेशेल्स को अलग नहीं करता, बल्कि हमें एकजुट रखता है। इसीलिए हम अजनबियों की तरह नहीं, बल्कि पुराने दोस्तों की तरह मुलाकात करते हैं।   

Also read: Trump Warning: ईरान को ट्रंप ने बार फिर दी बड़ी चेतावनी, बोले- आज रात हो सकता है बहुत ज़ोरदार हमला

20 देशों के संसदों को किया संबोधित

बता दें कि यह 20वीं संसद है, जिसे पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने भूटान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और फ़िजी की संसदों में अपना भाषण दिया था। अगले साल, उन्होंने मॉरीशस की नेशनल असेंबली और श्रीलंका, मंगोलिया, यूनाइटेड किंगडम और अफ़गानिस्तान की संसदों को संबोधित किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

‘1971 की हार मत भूलिए...’ आसिम मुनीर पर फजलुर रहमान का तीखा हमला, दी बड़े बदलाव की चेतावनी

Pakistan News: पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर सीधा निशाना साधते हुए वरिष्ठ पाकिस्तानी नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य प्रतिष्ठान को 1971 में भारत के खिलाफ हुए युद्ध में मिली अपमानजनक हार और आत्मसमर्पण की याद दिलाई और चेतावनी दी कि निरंतर दमन और रक्तपात से क्षेत्र में नए भौगोलिक परिवर्तन हो सकते हैं।

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Oman Road Accident: ओमान के हैमा विलायत में 22 अगस्त 2026 शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुल्तान सईद बिन तैमूर रोड पर भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक गाड़ी अचानक अपना कंट्रोल खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast