Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: 'मुख्य सेवक' धामी फिर पहुंचे जनता के बीच, शिविर में सुनीं समस्याएं; बबली देवी को घंटों में मिली सिलाई मशीन

Uttarakhand News: 'मुख्य सेवक' धामी फिर पहुंचे जनता के बीच, शिविर में सुनीं समस्याएं; बबली देवी को घंटों में मिली सिलाई मशीन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों सरकार सिर्फ सचिवालय तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं जनता के द्वार पहुंच रही है। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके त्वरित समाधान भी सुनिश्चित कर रहे हैं। बीते आठ दिनों में 65 हजार से अधिक नागरिक इन जनसेवा शिविरों का लाभ उठा चुके हैं। चार जुलाई से पूरे प्रदेश में संचालित इस अभियान का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करना तथा प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

शनिवार को देहरादून में आयोजित जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। सहसपुर की बबली देवी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए और उसका परिणाम भी तुरंत देखने को मिला। सुबह जनसेवा शिविर में लगाई गई गुहार पर कार्रवाई करते हुए दोपहर तक बबली देवी के घर सिलाई मशीन पहुंचा दी गई। इससे उनके स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिली।

इसके अतिरिक्त सड़क, बिजली, श्मशान भूमि, ओपन जिम तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है।

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान आज केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा आधारित कार्यशैली का सशक्त प्रतीक बन चुका है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना, तत्काल निर्णय लेना और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करना ही उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

योगी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इनमें सबसे चर्चित फैसला 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने है।

उत्तराखंड में 25 अगस्त से संस्कृत सप्ताह शुरू, 26 सितंबर तक चलेगा संस्कृत मास

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के आरंभ होने से पूर्व की माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट। सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल एवं थाइलैंड के राजदूतों से हुई भेंट के बारे में जानकारी साझा करने के साथ-साथ पुणे एवं मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के बावत भी जानकारी साझा की।

Uttrakhand News:मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Uttrakhand News: मसूरी टाउन हॉल में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से रक्षाबंधन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast