Search KhabarFast

Press ESC to close

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने दुनिया को  कहा अलविदा

Pahlaj Nihalani Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीएफसी के पूर्व चेयरमैन और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लिवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 76 साल बताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस खबर के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई है।

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

पहलाज निहलानी के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई उन्हें एक सफल निर्माता और फिल्म इंडस्ट्री के मजबूत व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहा है। अचानक आई इस खबर ने सभी को हैरान और दुखी कर दिया है। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

फिल्म हथकड़ी से की थी करियर की शुरुआत 

पहलाज निहलानी ने हिंदी सिनेमा को कई लोकप्रिय फिल्में दी थीं। उन्होंने 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा', 'शोला और शबनम' और 'पाप की दुनिया' जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। उन्होंने 1982 में फिल्म 'हथकड़ी' से अपने प्रोडक्शन करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद कई सफल फिल्में इंडस्ट्री को दीं। वे 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के चेयरमैन भी रहे। उनके कार्यकाल के दौरान कई फिल्मों की सेंसरशिप को लेकर विवाद भी सामने आए थे। खासकर फिल्म 'उड़ता पंजाब' के समय उनका नाम काफी चर्चा में रहा था, जब सेंसरशिप को लेकर मेकर्स और बोर्ड के बीच विवाद हुआ था।

कई नए कलाकारों को दिया मौका

2017 के बाद उन्हें CBFC अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह प्रसून जोशी को नियुक्त किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम जारी रखा और 2017 में आई फिल्म 'जूली 2' से जुड़े रहे। पहलाज निहलानी ने लंबे समय तक फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उन्होंने कई नए कलाकारों को मौका दिया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में गहरा शोक है और उन्हें एक मजबूत फिल्म निर्माता के रूप में याद किया जा रहा है। 

Also read: 'बजरंगी भाईजान' की मासूम मुन्नी हो चुकी हैं एडल्ट, 11 साल में बदल गया पूरा अंदाज; फैंस भी शॉक्ड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वही मुस्कान और वही जोश...हेल्थ ब्रेक के बाद KBC के मंच पर लौटे अमिताभ बच्चन, बिग बी को देख खिल उठा फैंस का चेहरा

Big B Returns KBC: मेगास्टार अमिताभ बच्चन वापस आ गए हैं, जहां लाखों दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं - कौन बनेगा करोड़पति के स्टेज पर। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक छोटे ब्रेक की घोषणा करने के कुछ हफ़्ते बाद, मेगास्टार अपनी ट्रेडमार्क एनर्जी और आकर्षक मुस्कान के साथ पॉपुलर क्विज़ शो के सेट पर लौट आए हैं। KBC के लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बी ने दिवाली की मस्ती के बाद दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के बारे में बात की।

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Box Office पर ‘रामायण’ का तूफान, 1 हफ्ते में 935 करोड़ पार, फिर भी नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

Ranbir Kapoor Highest Grossing Film: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आई है। 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में वो कर दिखाया है जो बड़ी-बड़ी फिल्में पूरे लाइफटाइम में नहीं कर पातीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast