Search KhabarFast

Press ESC to close

'बजरंगी भाईजान' की मासूम मुन्नी हो चुकी हैं एडल्ट, 11 साल में बदल गया पूरा अंदाज; फैंस भी शॉक्ड

'बजरंगी भाईजान' की मासूम मुन्नी हो चुकी हैं एडल्ट, 11 साल में बदल गया पूरा अंदाज; फैंस भी शॉक्ड

Harshaali Malhotra 18th Birthday: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' तो आपको याद ही होगी। जिसमें मासूम मुन्नी के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था। अब वहीं मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा 18 साल की हो गई हैं। 03 जून को अपना 18वां जन्मदिन मनाते हुए हर्षाली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। बता दें, हर्षाली अब और ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। लंबे बाल, स्टाइलिश लुक और प्यारी-सी मुस्कान के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज

बीते दिन हर्षाली मल्होत्रा ने अपना 18वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह केक काटते हुए और स्टाइलिश पोज देते हुए नजर आईं। तो वहीं, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'ऑफिशियली एडल्ट हो गई हूं, अभी भी सीख रही हूं। नई शुरुआत, बड़े सपनों और कभी न भुलाने वाली यादों के लिए। 18 साल खुद को समझने में बिताए। अभी तो और भी अच्छा होना बाकी है।'

फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं 'मुन्नी अब शादी के लायक हो गई।' कुछ का कहना है 'समय कितनी तेजी से गुजर गया, लगता ही नहीं कि 11 साल बीत गए।' जबकि कुछ लोगों ने उसे एडल्टहुड की बधाई दी हैं।

Also read: काजल राघवानी पर बोले खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रवि किशन पर भी निकाली भड़ास

हर्षाली मल्होत्रा का फिल्मी सफल

बता दें, फिल्म 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई थी। जिसमें हर्षाली ने पाकिस्तानी बच्ची 'शाहिदा' (मुन्नी) का रोल निभाया था, एक ऐसी बच्ची का रोल जो बोल नहीं सकती थी। हर्षाली ने यह रोल निभाकर दर्शकों को इमोशनल कर दिया। तो वहीं, फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। हर्षाली ने फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू कैटेगरी में सबसे कम उम्र की नामांकित एक्ट्रेस बनने का रिकॉर्ड बनाया।

जिसके बाद हर्षाली लाखों दिलों पर छा गई। 11 साल बाद आज हर्षाली का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हैं। छोटी-सी प्यारी मुन्नी अब एक ग्लैमरस एडल्ट बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अखंडा 2 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू भी किया है। अपनी एक्टिंग के साथ हर्षाली अपने डांस (कथक) से भी सुर्खियों में बनी रहती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Viral Girl: उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ तक गया.. वायरल गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन था वो शख्स ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कानपुर वाली ठाकुर गर्ल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने साथ हुई बदतमीजी का जिक्र कर रही हैं। उनका आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक मुस्लिम युवक ने उन्हें बैड टच करने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast