
Honey Singh Speaks Out On Dispute With Shahrukh Khan: लंव वक्त तक बॉलीवुड से गायब रहने वाले रैपर हनी सिंह खुद को फिर से इंडस्ट्री में स्थापित करने में जुटे हुए हैं। इस वक्त वह अपनी डॉक्यूमेंट्री यो-यो हनी सिंह फेमस का प्रमोशन कर रहे हैं। वह प्रमोशन के दौरान बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शाहरुख से हुए झगड़े को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
क्या शाहरुख-हनी के बीच हुई थी लड़ाई?
एक वक्त बॉलीवुड में ये खबर खूब फैल थी कि शाहरुख खान और हनी सिंह के बीच लड़ाई हुई है। बताई गई थी कि शाहरुख खान ने हनी सिंह की पिटाई कर दी है। जिसके कारण उनके सर पर टांके लगे है। हालांकि, एक कार्यक्रम के दौरान हनी सिंह इस अफवाह को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ हमारी लड़ाई नहीं हुई थी। हनी सिंह ने कहा कि शाहरुख खान मुझसे प्यार करते हैं। वह कभी भी मुझपर हाथ नहीं उठाएंगे।
हनी सिंह ने आगे कहा कि शाहरुख खान मुझे शिकागो ले गए थे, उस दौरान मैंने कहा था कि मुझे परफॉर्म नहीं करना है। मुझे यकीन था कि मैं उस शो के दौरान मरने वाला था। हनी सिंह ने आगे कहा कि सभी ने मुझसे परफॉर्म करने के लए कहा लेकिन, मैंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने परफॉर्मंस से बचने के लिए वॉशरूम में जाकर अपने बाल काट लिए थे। ताकी मुझे रैप करना न पड़े।
ओटीटी पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज लॉन्च
बता दें कि 'यो यो हनी सिंह: फेमस' का निर्देशन मोजेज सिंह ने किया है। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के पहले कभी न देखे गए पलों को दिखाया गया है। ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हो गई है। बता दें कि हनी सिंह मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था।
Leave a comment