Search KhabarFast

Press ESC to close

Vivo X Fold 6 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स डिटेल्स हुई लीक

Vivo X Fold 6 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स डिटेल्स हुई लीक

अगर आप भी Vivo का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको बता दें कि Vivo जल्द ही चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर सकता है। जानकरी एक अनुसार कंपनी इस माह के आखिर तक इस डिवाइस को लॉन्च  कर सकती है। फोन के लॉन्च से पहले एक लीक में कई अहम डिटेल्स सामने आई हैं।

6,900mAh की दमदार बैटरी

Leak जानकरी के अनुसार आने वाले हैंडसेट में 6,900mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। अगर यह बात सच साबित होती हैं, तो यह इसे फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे दमदार डिवाइसों में शामिल कर सकती है। आइए अब इसकी अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानें।

Also read: Tecno Pova 8 की भारत में लॉन्च की तारीख का ऐलान, फीचर्स डिटेल का हुआ खुलासा

3C सर्टिफिकेशन में दिखी बड़ी बैटरी

वायरल खबरों ले मुताबिक Vivo X Fold 6 को इस साल की शुरुआत में चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में डुअल-सेल बैटरी दी जाएगी, जिसमें 2,807mAh और 3,863mAh की दो बैटरियां शामिल होंगी। दोनों बैटरियों की कुल रेटेड क्षमता 6,670mAh है। ऐसे में माना जा रहा है कि फोन की टिपिकल बैटरी क्षमता 6,900mAh हो सकती है, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में काफी बड़ी मानी जाती है।

Also read: Citroen eC3X का टीजर जारी, भारत में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

200MP प्राइमरी कैमरा

लीक्स के मुताबिक Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे कंपनी का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है। यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस, गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान कर सकता है। कमरे कि बात करें तो फोन में पीछे की तरफ एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

सिक्योरिटी पर भी रहेगा फोकस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X Fold 6 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन को बेहतर वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिससे इसकी मजबूती और प्रीमियम अपील बढ़ेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Hyundai की नई i20 का टीजर जारी, स्टाइलिश Look ने लड़कों को बनाया दीवाना

i20 लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Hyundai मोटर ने अपनी लोकप्रिय कार i20 के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है।

बिल्ट-इन डिस्प्ले के साथ Smart Ring हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अक्सर आपने स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी स्मार्ट रिंग के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी अनोखे गैजेट स्मार्ट रिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast