Search KhabarFast

Press ESC to close

Hyundai की नई i20 का टीजर जारी, स्टाइलिश Look ने लड़कों को बनाया दीवाना

Hyundai की नई i20 का टीजर जारी, स्टाइलिश Look ने लड़कों को बनाया दीवाना

i20 लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Hyundai मोटर ने अपनी लोकप्रिय कार i20 के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी अगले माह इस कार से वैश्विक स्तर पर पर्दा उठाने वाली है। नई Hyundai i20 को पहले से ज्यादा स्टाइलिश, प्रीमियम और तकनीकी रूप से एडवांस बनाने पर जोर दिया गया है।

मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन

नई i20 का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक स्पोर्टी और मस्कुलर होगा। कार के फ्रंट में एरोहेड-शेप्ड LED हेडलाइट्स दिए गए हैं, जो इसे आकर्षक लुक देते हैं। इसके साथ Y-शेप्ड LED DRLs और कनेक्टेड LED लाइट बार इसे आधुनिक पहचान प्रदान करेंगे।

Also read: Flex Fuel Bike से दोपहिया बाजार में हलचल, पेट्रोल की टेंशन खत्म? जानें यह नॉर्मल बाइक से कितनी अलग है

प्रीमियम फीचर्स

नई Hyundai i20 के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस कनेक्टिविटी और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

Also read: Tata Avinya EV को मिला नया प्लेटफॉर्म, 2027 लॉन्च की तैयारी तेज

जानें कब होगी लॉन्च

ग्लोबल मार्केट में नई i20 को पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। वहीं कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है। भारतीय बाजार में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प जारी रखे जा सकते हैं। ये इंजन बेहतर माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान करते हैं। Hyundai i20 का ग्लोबल डेब्यू अगले महीने होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast