Search KhabarFast

Press ESC to close

पेट्रोल होगा 20 रुपए सस्ता? E85 जल्द होने जा रहा लॉन्च; इथेनॉल के पूरे खेल को समझिए

पेट्रोल होगा 20 रुपए सस्ता? E85 जल्द होने जा रहा लॉन्च; इथेनॉल के पूरे खेल को समझिए

E85  Could Be Launched Soon: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण दुनियाभर में उथल-पुथल मची हुई है। भारत में मई में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा गए। तेह महंगा होने के कारण जल्द ही ई85 की ब्रिकी शुरू हो सकती है। पेट्रोलियम मंत्री एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में ई85 ईंधन डिस्पेंसिंग सुविधा की ब्रिकी शुरू हो सकती है।

ई85 एक विशेष प्रकार का ईंधन है। जिसमें 85 फीसदी इथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल होता है। सरकार ने इसकी कीमत ई20 के मुकाबले 20 रुपए प्रति लीटर कम रखने का निर्णय लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इथेनॉल की ऊर्जा पेट्रोल से लगभग एक-तिहाई कम होती है।                

इन शहरों में खुलेंगे स्टेशन  

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर, पुणे, मुंबई और नागपुर में 50 से 100 ई85 फ्यूल स्टेशन खोले जाएंगे। इसके बाद 2026 के अंत तक इसकी संख्या 500 तक की जाएगी। वहीं. 2027 तक 5000 फ्यूल स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इथेनॉल के उपयोग से भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी। वर्तमान में देश का जीवाश्म ईंधन आयात बिल लगभग 120 अरब डॉलर है। उन्होंने कहा कि अधिक वाहन ई100 पर चलने लगें, तो आयात खर्च कम होंगे।     

Also read: Zojila Tunnel: सालभर जुड़ा रहेगा कश्मीर और लद्दाख, जानें कब होगी जोजिला टनल की शुरूआत

देशभर में 400 ई100 स्टेशन संचालित

इंडियन ऑयल पहले से ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में लगभग 400 E100 ईंधन स्टेशन का संचालन कर रही है। हरदीप पुरी ने कहा कि यदि देश में बनने वाले आधे दोपहिया और चारपहिया वाहन फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस हो जाएं, तो 311.8 करोड़ लीटर अतिरिक्त इथेनॉल की मांग बढ़ सकती है। इससे किसानों को करीब 12,403 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भारत ने 2014 में 1.5 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग से बढ़कर अब 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit: पुतिन का पश्चिमी देशों पर किया बड़ा हमला, बोले- रूस पर लगाए गए 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंध

BRICS Summit: राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रूस पर 30,000 से अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो दुनिया के अन्य सभी देशों पर लगाए गए कुल प्रतिबंधों की संख्या से दोगुने से भी अधिक हैं। उन्होंने वैश्विक आर्थिक दबाव और "भद्दी" प्रतिस्पर्धी रणनीति की निंदा की। साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों पर व्यापार और राजनयिक दबाव को राज्य-स्तरीय हस्तक्षेप में बदलने का आरोप लगाया।

Kal Ka Mausam 12 September 2026:12 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 12 September 2026: सितंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देश में मानसून का प्रचंड रूप! 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam12 September 2026: देशभर में मानसून जबरदस्त तरीके से एक्ट्रिव है। इसी बीच 12 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को समुद्र में खराब मौसम के दौरान जाने से बचने की सलाह दी गई है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast