Rogbid SR15 : अक्सर आपने स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी स्मार्ट रिंग के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी अनोखे गैजेट स्मार्ट रिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां...Rogbid SR15 कंपनी ने एक नई स्मार्टरिंग को लॉन्च किया है। इसको कंपनी ने खास डिस्प्ले से नवाजा है। यह एक यूनीक फीचर है जो किसी स्मार्टरिंग में अभी तक दुर्लभ है। इसका बिल्ट-इन डिस्प्ले कई तरह की जानकारी दिखाता है। साथ ही नोटिफिकेशंस अलर्ट भी मिलते हैं जिसके लिए वाइब्रेशन मोटर भी इसमें लगी है।
आपको बता दें कि कंपनी ने इसे IP68 रेटिंग दी है। साथ ही यह वाटर रसिस्टेंट है और 5ATM रेटिंग के साथ आती है। बैटरी के लिए कहा गया है कि सिंगल चार्ज में यह 5 दिन तक चल सकती है। चार्जिंग केस को मिलाकर 1 महीने का बैकअप बताया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टरिंग की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
जानें इसकी कीमत
मिली जानकारी के अनुसार Rogbid SR15 Ultra को कंपनी अमेरिकी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 99.99 डॉलर है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। स्मार्टरिंग को ब्लैक, सिल्वर, और गोल्ड जैसे शेड्स में पेश किया गया है।
Also read: Vivo X Fold 6 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स डिटेल्स हुई लीक
जानें Specifications और फीचर्स
Rogbid SR15 एक साधारण स्मार्टरिंग नहीं है। इसमें कंपनी ने खास बिल्ट-इन डिस्प्ले दिया है जिसमें एक टैप पर यूजर कई तरह की जानकारी देख सकता है। मसलन डिस्प्ले पर यूजर को टाइम दिखता है, साथ ही डेली स्टेप काउंट, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप डेटा और शेष बैटरी जैसी जानकारी भी दिखती है। यानी बिना फोन को जेब से निकाले यह सारी जरूरी जानकारी दिखा देती है।
इसकी बॉडी टाइटेनियम एलॉय की बनी है। कंपनी ने इसे 8 से 14 तक साइज में लॉन्च किया है। स्मार्टरिंग में हैप्टिक मोटर लगी है जो नोटिफिकेशन के समय वाइब्रेशन पैदा करती है। यह फोन कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया अलर्ट, अलार्म आदि पर वाइब्रेट करती है। SR15 Ultra में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं। यह हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग आदि कर सकती है।
Also read: Flex Fuel Bike से दोपहिया बाजार में हलचल, पेट्रोल की टेंशन खत्म? जानें यह नॉर्मल बाइक से कितनी अलग है
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। iOS 10.0 या उससे ऊपर और, Android 9.0 या उससे ऊपर के वर्जन के साथ यह कम्पैटिबल है। कंपनी के अनुसार, हेल्थ डेटा देखने के लिए यूजर को कोई चार्ज नहीं देना होता है।
5 दिन तक चलेगी बैटरी
कंपनी ने वाटर रसिस्टेंस के लिए इसे 5ATM रेट किया है। वहीं, यह IP68 रेटेड भी है। यानी हाथ धोते समय या पानी में तैराकी करते समय भी यह बिना किसी चिंता के पहनी जा सकती है। बैटरी के लिए कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 5 दिन आराम से चल सकती है। कंपनी ने साथ में मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग केस भी दिया है। इसे मिलाकर यह पूरे एक महीने तक चल सकती है।