Search KhabarFast

Press ESC to close

VinFast ने VF8 SUV को किया पेश, 500Km की रेंज; मिलेगा शानदार इंटीरियर

VinFast ने VF8 SUV को किया पेश, 500Km की रेंज; मिलेगा शानदार इंटीरियर

VinFast ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV, VF 8 की दूसरी पीढ़ी को पेश किया है। इस गाड़ी को अभी वियतनाम में पेश किया गया है। यह कंपनी की लाइनअप में पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे जेनरेशनल अपडेट मिला है। इस कार का डिज़ाइन अब नया और ताज़ा है। कंपनी ने इसके बैटरी पैक में भी बदलाव किए हैं।

अभी, भारत में VinFast VF8 के आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने हाल ही में देश में अपनी MPV, VF7 लॉन्च की है। जहाँ तक नई VF8 की बात है, इसका डिजाइन अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा शार्प और साफ-सुथरा है। SUV के डाइमेंशन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं; हालांकि, ये बदलाव बहुत मामूली हैं। आइए, इस कार की कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं।

Also read: Nissan की नई SUV के साथ होगी भारत में जोरदार एंट्री, लॉन्च डेट आई सामने

500 किलोमीटर की रेंज

विनफास्ट वीएफ 8 में 60.13kWh की बैटरी मिलती है. ये कार फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है. कार में लगा मोटर 228 एचपी की पावर और 330 एनएम के टॉर्क जनरेट करता है. एसयूवी की क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर की है. इसे 10 परसेंट से 70 परसेंट तक चार्ज होने में सिर्फ 30 मिनट का वक्त लगता है.

कार के पिछले वर्जन में 87.7kWh की बैटरी दी गई थी, जो फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती थी. फ्रंट व्हील ड्राइव वाला वेरिएंट 201 एचपी की पावर और 310 एनएम के टॉर्क के साथ आता था. इसकी क्लेम्ड रेंज 562 किलोमीटर थी.

Also read: Maruti Suzuki की गाड़ियां अगले माह से होंगी महंगी! कंपनी ने बताई बड़ी वजह

जब्तरदस्त इंटीरियर 

अपडेट के बाद विनफास्ट वीएफ 8 ज्यादा मॉडर्न लगने लगी है. कार में नई हेडलाइट्स मिलती है, जो पहले ज्यादा एग्रेसिव लुक ऑफर करती हैं. फ्रंट में लंबी एलईडी डीआरएल्स दी गई हैं. वहीं रियर में कनेक्टेड टेल लाइट्स मिलती हैं, जो वी साइन के साथ जुड़ी हुई हैं. कार में 19 इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं.

इसमें सेमी फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं. कई जगहों पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. इंटीरियर में भी काफी बदलाव किया गया है. कार 12.9 इंच के इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ आती है. वहीं इसमें टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. कार ADAS, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोलस मेमोरी फंक्शन सीट्स और 360 डिग्री कैमरा समेत कई फीचर्स ऑफर करती है.

कार पहले वाले वर्जन के मुकाबले छोटी हुई है. अब इसकी लंबाई 4701 एमएम, चौड़ाई 1872 एमएम, ऊंचाई 1670 एमएम और व्हीलबेस 2840 एमएम है. कार 170 एमएम के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है. एसयूवी पहले से 49 एमएम छोटी, 62 एमएम पतली और 110 एमएम कम ऊंची है.

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast