VIV0 Smartphone: स्मार्टफोन के इस दौर में सभी कंपनियों के बीच इस बात की रेस लगी है कि कौन बेहतर फीचर दे रहा है। कंपनियां खासतौर पर इस कैमरा और बैट्री का ध्यान रख रही है। आईफोन का क्रेज सिर्फ भारत नहीं दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।
हालांकि, अब VIVO ने आईफोन को टक्कर देने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि VIVO जल्द X500 Pro Max मॉडल को मार्केट में उतार सकती है। कंपनी के नए फोन की कीमत को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक Vivo X500 Pro Max की कीमत 2.29 लाख तक हो सकती है।
Vivo के तीन फोन आने की उम्मीद
बताया जा रहा है कि Vivo X500 सीरीज में तीन फोन आने की उम्मीद है। जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी कीमत और लॉन्च करने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने टीजर रीलीज किए उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नवंबर के आखिर तक भारतीय मार्केट में Vivo की ये मोबाइल मार्केट में आ सकता है।
कौन मोबाइल की कितनी कीमत अनुमानित है
Vivo X500 ( 12 GB, 256 GN)-1,19,999 रुपए
Vivo X500 Pro ( 12GB, 256 GB)- 1,49,999 रुपए
Vivo X500 Pro Max ( 12 GB, 256 GB )- 1,59,999 रुपए
Vivo Pro Max Max ( 12GB,512 GB)-1,79,999
वहीं, सबसे महंगा विकल्प Master Photography Set हो सकता है, जिसकी कीमत 2.29,999 रुपए बताई गई है।
फोन के कैमरा की चर्चा
Vivo की X सीरीज को खास तौर पर कैमरा और फोटोग्राफी के लिए जानात जाता है। X500 सीरीज में भी कंपनी इसी पहचान को आगे बढ़ा सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा की हो रही है। जिसमें कैमरा केस, माउंट और दो टेली-कन्वर्टर लेंस दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा Vivo X500 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
बैटरी और डिस्पले में भी फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए Vivo X500 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है। फोन में 7500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Also read: ड्राइविंग लाइसेंस में होगा बड़ा बदलाव ?, स्वदेशियों और विदेशियों के लिए अलग- अलग रंग के होंगे लाइसेंस