Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 18 November: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही! 10 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट; 100 KM की रफ्तार से चलेंगी हवा

Aaj Ka Mausam 18 November: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान मचाएगा तबाही! 10 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट; 100 KM की रफ्तार से चलेंगी हवा

Weather Update Today 18 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के सक्रिय होने से दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच,  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 18 नवंबर 2026 बुधवार को कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे चुका है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहर छाया रहता है। तो चलिए जानते है आज 18 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के लगभग 10 राज्यों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु,ओडिशा, तेलंगाना और अंडमान निकोबार शामिल है। इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार है।

Also read: Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान सक्रिय

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान सक्रिय है, जो आज सुबह खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में और ज्यादा ताकतवर हो जाएगा और खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का दौर रहेगा। IMD ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह तड़के यह तूफान चेन्नई से लगभग 590 किलोमीटर पूर्व, मछलीपट्टनम से 620 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और विशाखापत्तनम से 620 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश और यानम के तट को नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच पहुंच सकता है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से आगरा का सफर होगा आसान, 1,123 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट में बनेंगे 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास

Delhi Agra Highway Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और वेस्ट दिल्ली के लिए 359.63 करोड़ रुपये के एक अलग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की घोषणा की।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के विंटर सेशन की तारीखों का ऐलान, इस दिन से शुरु होगा शीतकालीन सत्र

Delhi Assembly, Winter Session 2026: मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) की तरफ से आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को जारी एक ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, दिल्ली असेंबली का विंटर सेशन 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। यह फैसला मंगलवार को दिल्ली सेक्रेटेरिएट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast