Search KhabarFast

Press ESC to close

Nissan की नई SUV के साथ होगी भारत में जोरदार एंट्री, लॉन्च डेट आई सामने

Nissan की नई SUV के साथ होगी भारत में जोरदार एंट्री,  लॉन्च डेट आई सामने

Nissan India की नई मिडसाइज SUV, Nissan Tekton, 9 जुलाई को भारत में पेश की जाएगी। इस मॉडल को भारतीय बाज़ार में कंपनी की वापसी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले, Nissan ने 2023 में अपनी Kicks SUV को बंद कर दिया था। अब, Tekton के साथ, कंपनी सीधे मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में ज़ोरदार एंट्री करने की तैयारी में है।

मिलेगा दमदार इंजन

Nissan Tekton में CMF-B प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा, जो आने वाली Renault Duster के साथ साझा किया जाएगा। इसमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिल सकते हैं-1.0 लीटर टर्बो इंजन (100hp, 166Nm) और 1.3 लीटर टर्बो इंजन (163hp, 280Nm)। इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स में 154hp पावर वाला इंजन भी देखने को मिल सकता है।

Also read: NHAI के सख्त निर्देश, इन वाहन चालकों का FASTag होगा ब्लॉक; जानें वजह

गियरबॉक्स ऑप्शन

इस SUV में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं टॉप वेरिएंट्स में 6-स्पीड DCT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन के विकल्प की भी संभावना जताई गई है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

शानदार Look

Nissan Tekton का डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप SUV Nissan Patrol से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें C-शेप DRLs, चौड़ा फ्रंट ग्रिल, क्रोम एक्सेंट और कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देंगे।

Also read: भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper S, मात्र 30 लोग ही खरीद पाएंगे; जानें कीमत

एडवांस फीचर्स

SUV में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Nissan Tekton को भारत में 2026 के मध्य तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न बाइक, न स्कूटर...Hero ला रहा है अनोखी इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2 लोगों के बैठने की होगी जगह

Hero electric car: टू-व्हीलर ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के जरिए चार-पहिया गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने को तैयार खड़ी है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में विडा नेक्स 3 (VIDA NEX 3) नामक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेटेंट भी फाइल कर दिया है।

VIVO का ये फोन देख भूल जाएंगे Iphone! कैमरा का नहीं है कोई मुकाबला; कीमत 2 लाख के पार

VIV0 Smartphone: स्मार्टफोन के इस दौर में सभी कंपनियों के बीच इस बात की रेस लगी है कि कौन बेहतर फीचर दे रहा है। कंपनियां खासतौर पर इस कैमरा और बैट्री का ध्यान रख रही है। आईफोन का क्रेज सिर्फ भारत नहीं दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi Smartphone To Be Launched:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन और 200MP के दो रियर कैमरे मिलने की चर्चा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast