Search KhabarFast

Press ESC to close

Maruti Suzuki की गाड़ियां अगले माह से होंगी महंगी! कंपनी ने बताई बड़ी वजह

Maruti Suzuki की गाड़ियां अगले माह से होंगी महंगी! कंपनी ने बताई बड़ी वजह

Maruti Suzuki India ने घोषणा की है कि वह जून 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ा रहा है। कंपनी महंगाई के दबाव और लागत के खराब माहौल का हवाला देते हुए सभी मॉडलों के दाम 30,000 रुपए तक बढ़ाएगी। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने जून 2026 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

जानें क्यों बढ़ाए दाम?

Maruti Suzuki ने आगे कहा कि, पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत को कम करने के उपायों के जरिए इसके असर को जितना हो सके उतना रोकने की लगातार कोशिशें कर रही हैं। हालांकि, कंपनी ने आगे यह कहा कि, चूंकि महंगाई का दबाव अब बढ़े हए स्तर पर है और लागत का खराब माहौल लगातार बना हुआ है। इसलिए कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालना पड़ रहा है। इसके साथ ही कंपनी यह भी कोशिश कर रही है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े।

गाड़ियों की मैजूदा कीमतें

Maruti Suzuki India वर्तमान में शुरुआती स्तर पर S-Presso से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी गाड़ियां Invicto तक गाड़ियों की बड़ी रेंज बेचती है। पिछले साल सितंबर में GST 2.0 लागू होने के बाद कंपनी ने अपने शुरुआती स्तर के मॉडल S-Presso की कीमतों में 1,29,600 रुपए तक की कटौती की थी। इसके साथ ही Alto K10 के दा 1,07,6000 रुपए तक, Celerio के दाम 94,100 रुपए और Wagon-R के दाम 79,600 रुपए तक घटाए थे।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast