Search KhabarFast

Press ESC to close

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi Smartphone To Be Launched:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन और 200MP के दो रियर कैमरे मिलने की चर्चा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय लॉन्च की तारीख और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की LTPO AMOLED मुख्य डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल के पास 2.7 इंच की अतिरिक्त AMOLED स्क्रीन भी दी गई है। इस सेकेंडरी स्क्रीन की मदद से यूजर्स नोटिफिकेशन देख सकेंगे और विजेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा, पीछे मौजूद स्क्रीन की मदद से मुख्य कैमरे से सेल्फी लेना भी आसान होगा।

200MP के दो कैमरे से होगी शानदार फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।इसके अलावा, फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। टेलीफोटो कैमरे में 3.2x ऑप्टिकल जूम और प्राइमरी व टेलीफोटो कैमरे में OIS सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है। परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। फोन में 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro की भारत में कितनी होगी कीमत?

Xiaomi ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए Xiaomi 18 Pro की कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। चीन में इसके बेस वेरिएंट की कीमत 5,999 युआन बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 86 हजार रुपये होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इसकी कीमत 95 हजार से 1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी।
Also read: दिवाली सेल पर मिल रही धमाकेदार डील, ₹14,000 की छूट के साथ खरीदे Xiaomi का 43 इंच 4K Smart TV

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न बाइक, न स्कूटर...Hero ला रहा है अनोखी इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2 लोगों के बैठने की होगी जगह

Hero electric car: टू-व्हीलर ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के जरिए चार-पहिया गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने को तैयार खड़ी है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में विडा नेक्स 3 (VIDA NEX 3) नामक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेटेंट भी फाइल कर दिया है।

VIVO का ये फोन देख भूल जाएंगे Iphone! कैमरा का नहीं है कोई मुकाबला; कीमत 2 लाख के पार

VIV0 Smartphone: स्मार्टफोन के इस दौर में सभी कंपनियों के बीच इस बात की रेस लगी है कि कौन बेहतर फीचर दे रहा है। कंपनियां खासतौर पर इस कैमरा और बैट्री का ध्यान रख रही है। आईफोन का क्रेज सिर्फ भारत नहीं दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast