Hero electric car: टू-व्हीलर ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के जरिए चार-पहिया गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने को तैयार खड़ी है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में विडा नेक्स 3 (VIDA NEX 3) नामक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेटेंट भी फाइल कर दिया है। बता दें, विडा नोवस रेंज में तीन प्रोडक्ट्स- नेक्स 1, नेक्स 2 और नेक्स 3 आते हैं, जिसमें से नेक्स 2 का पेटेंट इसी साल जून में फाइल किया गया, जबकि नेक्स 3 का पेटेंट इस नहीने में फाइल किया गया। लेकिन यह गाड़ी बाकी सामान्य गाड़ियों से एकदम अलग होगी। यह एक अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। चलिए जानते हीरो के इस मॉडल में क्या खास होगा।
बता दें, यह दो सीटर माइक्रो कार है यानी आगे की सीट जिसमें और पीछे की सीट पैसेंजर की होगी। इसका आकार सामान्य कार का करीब एक-चौथाई है। नेक्स 3 की सबसे खास बात है इसका सिंगल विंग डोर है, जो ऊपर की ओर खुलता है। इसका फायदा आपको टाइट पार्किंग स्पेस में मिलेगा। जहां कार पार्किंग के साथ साइड में ज्यादा जगह नहीं होती। इससे सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगा।
इसके अलावा इस गाड़ी में आपको ऑटोमेटिक एयर कंडीशनिंग और नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलेगी, जो आपके सफर को और ज्यादा आसान बनाएगी। साथ ही इसमें वी-शेप्ड ग्रिल, चौड़ी Led स्ट्रिप, एरो-ऑप्टिमाइज्ड एलॉय व्हील्स और स्लोपिंग रूफलाइन जैसे डिजाइन भी शमिल है।
Also read: VIVO का ये फोन देख भूल जाएंगे Iphone! कैमरा का नहीं है कोई मुकाबला; कीमत 2 लाख के पार