Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: एप्रोच रोड धंसने के बाद आरोपों में घिरी रुचि भट्ट की सफाई, बोलीं- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

Uttrakhand News: एप्रोच रोड धंसने के बाद आरोपों में घिरी रुचि भट्ट की सफाई, बोलीं- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

Uttrakhand News:देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने करीब 16 करोड़ रुपये की लागत वाले नए पुल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उद्घाटन के महज 16 दिन बाद ही पहली मानसूनी बारिश में पुल की एप्रोच रोड धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य पुल पूरी तरह सुरक्षित है और केवल एप्रोच रोड को नुकसान पहुंचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन इंजीनियरों को निलंबित भी किया गया है, लेकिन जिस कंपनी को निर्माण का ठेका दिया गया था, उस पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

इस बीच मामला तब और गरमा गया जब सामने आया कि संबंधित कंपनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा रुचि भट्ट के पति से जुड़ी बताई जा रही है, और स्वयं रुचि भट्ट भी उसमें भागीदार हैं। विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर मिलीभगत और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए रुचि भट्ट ने कहा है कि कंपनी उनके पति की है और वह भी उसमें भागीदार हैं, लेकिन घटना के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है और जांच जारी है उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी हो। हालांकि, रुचि भट्ट की इस सफाई के बाद भी मामला सवालों के घेरे में बना हुआ है।      

Also read: Uttarakhand News: राज्यसभा में बोले महेंद्र भट्ट, विनियोग विधेयक को बताया ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast