Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: सीएम धामी ने धनगढ़ी पुल का किया उद्घाटन, आवागमन होगा आसान और सुरक्षित

Uttrakhand News: सीएम धामी ने धनगढ़ी पुल का किया उद्घाटन, आवागमन होगा आसान और सुरक्षित

Uttrakhand News: वर्षों से मानसून के दौरान लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बने धनगढ़ी पर आखिरकार पुल बनकर तैयार हो गया। सीएम धामी ने रविवार यानी 5 जुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर निर्मित धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया है।

इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा सल्ट विधायक महेश जीना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने किया पुला का उद्घाटन

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ढिकुली स्थित तरंगी रिजॉर्ट पहुंच और वहां से सड़क मार्ग से धनगढ़ी पुल स्थल पहुंचकर पुल का लोकार्पण किया। पुल के उद्घाटने के साथ ही वर्षों से मानसून के दौरान लोगों को होने वाली दिक्कतों का समाधान हो गया है। हर साल बरसात में धनगढ़ी नाला उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्ग-309 कई-कई घंटों तक बंद हो जाता था। इससे कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता था।                     

Also read: Uttarakhand News: देहरादून में GST दिवस 2026 का आयोजन, उत्कृष्ट करदाताओं का सम्मान

लोगों की दिक्कत होगी खत्म

कई वर्षों से धनगढ़ी नाले में हुए हादसों के कारण कई लोगों की जान भी गई। जिससे यह क्षेत्र मानसून के समय सबसे संवेदनशील स्थानों में गिना जाने लगा था। पुल के निर्माण से अब बरसात के दौरान भी सुरक्षित और यातायात सुगम होने की उम्मीद जगी है। इससे रामनगर, रानीखेत, अल्मोड़ा, सल्ट तथा गढ़वाल क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले हजारों लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंपत राय का इस्तीफा राम मंदिर ट्रंस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए कार्यकारी महासचिव

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:हरियाणा के झज्जर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uttrakhand News:विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast