Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तरखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, 24 लाख मामलों में नोटिस जारी, जल्द होगी सुनवाई पूरी

Uttarakhand News: उत्तरखंड में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, 24 लाख मामलों में नोटिस जारी, जल्द होगी सुनवाई पूरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस फेज में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 20 लाख 27 हजार नोटिस मतदाताओं तक पंहुचा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई से 5 अगस्त तक दावे और आपत्तियों के फेज में अबतक फार्म 6 के 57 हजार, फार्म 7 के 22 हजार 668 एवं फार्म 8 के 26 हजार 145 आवेदन बीते 20 दिन में प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से भी एसआईआर को लेकर लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर ईआरओ, जनपद स्तर पर डीईओ और प्रदेश स्तर पर सीईओ द्वारा नियमित रुप से बैठकें की जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिसों की सुनवाई के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा लगाता फील्ड विजिट की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोटिस सुनवाई के दौरान मतदाताओं को परेशानी ना हो इसके लिए आवश्य निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पर जाकर जारी नोटिसों की सुनवाई करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि विसंगति वाले नोटिसों के मामलों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को अनावश्यक बूथ पर ना आना पड़े।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम सम्राट चौधरी ने की 'बिहार गति' की समीक्षा, बोले- मार्च 2027 तक पूरे हों विश्वविद्यालयों के भवन

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत आज उच्च शिक्षा और कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Uttarakhand News: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर CM धामी ने टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समस्त संगत और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast