Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना को कथित रूप से फोन पर जान से मारने और अपहरण की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर राजस्व पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को आगे की जांच के लिए सल्ट थाना पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, करन जीना ने शिकायत में बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपहरण और जान से मारने जैसी धमकियां दीं।
Also read: Uttarakhand News: देहरादून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 1024 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।