Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 1024 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand News: देहरादून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 1024 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन को साकार करने की दिशा में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर और बसंत विहार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1024 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए।

रायपुर थाना पुलिस ने 528 कैप्सूल के साथ आरोपी को दबोचा

17 जून 2026 को रायपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पेरिस विहार-2 रोड के पास कार्रवाई करते हुए जितेंद्र कुमार उर्फ सनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 528 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट ने क्या क्या लिए बड़े फैसले, खबर फास्ट पर देखिये पूरी लिस्ट

बसंत विहार में 496 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

वहीं, बसंत विहार थाना पुलिस ने इंद्रानगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दिलशाद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 496 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news :हरियाणा में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया निपटारा

Haryana news : हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को योग दिवस पर मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी, देखें कौन कहां पर करेगा शिरकत

हरियाणा में 5700 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड वाटर प्लान की तैयारी, प्रदेश के लिए गेम चेंजर होगी ये योजना, जानिये क्या है खास ?

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पहली बार हरियाणा में लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से विश्व बैंक समर्थित एकीकृत जल प्रबंधन परियोजना (इंटीग्रेटेड वाटर प्लान) लागू की जा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में वर्तमान सरकार से पूर्व कांग्रेस शासनकाल के दौरान जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast