Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में लाखों का गबन, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Haryana news :  हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में लाखों का गबन, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के झज्जर स्वास्थ्य विभाग में करीब 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस गबन मामले ने हरियाणा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि ब्लड बैंक के खाते में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Also read: Haryana news : नीट परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, भ्रामक प्रचार फैलाया तो होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए झज्जर स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी मंजू कादयान ने बताया कि कुछ दिन पहले यह मामला डीडीओ द्वारा विभाग के संज्ञान में लाया गया था।  जांच के दौरान डीडीओ को ब्लड बैंक के खाते में वित्तीय लेन-देन को लेकर कुछ गड़बड़ी और हेराफेरी की आशंका हुई थी। शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी ने ब्लड बैंक के खातों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन की गहन जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार जांच रिपोर्ट में सामने आया कि खाते में करीब 19 से 20 लाख रुपये की हेराफेरी हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंजू कादयान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विभाग के असिस्टेंट अखिल की संलिप्तता सामने आई है। इसके आधार पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभागीय स्तर पर भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को मिली रफ्तार, 12,900 से अधिक वक्फ संपत्तियां मंजूर

Haryana News: हरियाणा में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत स्वीकृत 2,902 इकाइयों में से 2,901 इकाइयों का कार्य पूरा हो चुका है, जो 99.97 प्रतिशत भौतिक प्रगति को दर्शाता है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के लिए संचालित ऋण एवं आजीविका योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में हजारों लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Haryana News: हरियाणा में 60 सरकारी ITI होंगी अपग्रेड, AI-ड्रोन और साइबर सुरक्षा के नए कोर्स शुरू

Haryana News: हरियाणा में औद्योगिक जरूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) के तहत प्रदेश के 12 क्लस्टरों में 60 सरकारी आईटीआई को अगले पांच वर्षों में अपग्रेड किया जाएगा। इन संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

UP Elections: यूपी चुनाव के लिए बसपा की जोरदार तैयारी, सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो का नाम फाइनल

BSP on UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को सुल्तानपुर विधानसभा सीट से अपने तीसरे उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती की सहमति से सुल्तानपुर विधानसभा सीट (188) से इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रभारी और प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast