Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर आपदा प्रभावितों को राहत, परिवारों को मिले 1.20 लाख रुपये के चेक

Uttarakhand News: मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर आपदा प्रभावितों को राहत, परिवारों को मिले 1.20 लाख रुपये के चेक

Uttarakhand News: आपदा की कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री ज्योति कोटिया ने गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को कुल एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव में आपदा के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को व्यक्तिगत स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई के तहत गढ़ी कैंट निवासी संतोष पत्नी बृजमोहन एवं बिष्ट गांव निवासी चम्मो देवी पत्नी खजान सिंह को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष (राज्यमंत्री) ज्योति कोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सहायता राशि मिलने पर प्रभावित परिवारों ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार की ओर से मिली सहायता उनके लिए बड़ी राहत है।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री मनोज क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मेघा भट्ट, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुरादाबाद में आदमखोर का खौफ बरकरार, 11वां तेंदुआ पकड़ाया; 4 की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेंदुए के कारण हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक 11 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं लेकिन, खौफ खत्म नहीं हुआ है। वन विभाग का कहना है कि पकड़े गए 11 में से 10 तेंदुए ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र से और एक कांठ तहसील से रेस्क्यू किया गया है।

हरियाणा के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वरदान बनी PM SVANidhi योजना, बिना गारंटी मिलेगा 50 हजार तक लोन

Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रेहड़ी, पटड़ी और ठेला लगाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से संबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन और महामारी से प्रभावित पथ विक्रेताओं को आसान ऋण मुहैया कराकर उनके रोजगार को दोबारा खड़ा करना था। अब वर्ष 2024 में योजना के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसे और अधिक लाभकारी बना दिया गया है, जिससे रेहड़ी-पटड़ी संचालकों को ब्याज के भारी जाल से मुक्ति मिल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast