Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर!

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर!

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र झकझोरने वाली खबर सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्चे की कथित तौर पर गला दबाकर जान ले ली। बच्ची के लापता होने की खबर पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी।

जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने हर किसी को हैरान कर दिया। फुटेज में एक युवक बच्ची को किसी बहाने अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में बोरी में उसके शव को ले जाता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

28 अगस्त को लापता हुई बच्ची  

बताया जा रहा है कि 28 अगस्त की रात बच्ची के परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी 6 वर्षीय बेटी घर से लापता है। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्तपरता दिखाते हुए बच्ची की तलाश के लिए टीम का गठन किया।  पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसी दौरान बच्ची को आरोपी अपने साथ बच्ची को ले जाता हुआ दिखाई दिया। अन्य सीसीटीवी फुटेज में वही युवक बोरी में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दिया। अब शक जताया जा रहा है कि उस बोरी में बच्ची की लाश थी।

घटना की वजह पता लगाने की कोशिश

घटना के बाद पुलिस ने मुख्य संयुक्त और एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है सेंट्रल नोएडा के डीपीसी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तैयारी पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में वह बच्ची को घर से ले गए और उसकी हत्या के पीछे की का कारण क्या था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली कारण की जानकारी मिलेगी। 

Also read: IIT दिल्ली में 31 साल के M.Sc छात्र ने लगाई छठी मंजिल से छलांग, पुलिस खोज रही सुसाइड की वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े को बर्तन में पकाया, आधा शव ट्रेन में बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Crime News:चेन्नई के पास गुडुवांचरी में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बर्तना में पकाया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Delhi Cirme: कलयुगी पिता ने रिश्तों को किया खून, डॉक्टर के पास चलो कहकर घर से निकले और रास्ते में ही बेटे को दे दी खौफनाक मौत

Delhi Cirme: दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खून के रिश्तो का गला घोंट दिया है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी जिले के रहने वाले 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने गुल हसन के 64 वर्षीय पिता तालुकदार अंसारी और एक अन्य शख्स 49 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast